फतेहपुर में कैंसर अस्पताल और मुफ्त इलाज की मांग:ज्ञापन में 200 बेड का अस्पताल बनाने और कीमोथेरेपी की व्यवस्था की मांग
फतेहपुर में 200 बेड का कैंसर अस्पताल बनाने और मरीजों को मुफ्त इलाज देने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सोमवार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिलाधिकारी के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के चितौरा गांव के प्रांशु मौर्या सहित लोगों ने दोपहर 1 बजे यह ज्ञापन दिया। इसमें अस्पताल बनने तक जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज

फतेहपुर में 200 बेड का कैंसर अस्पताल बनाने और मरीजों को मुफ्त इलाज देने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सोमवार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिलाधिकारी के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के चितौरा गांव के प्रांशु मौर्या सहित लोगों ने दोपहर 1 बजे यह ज्ञापन दिया। इसमें अस्पताल बनने तक जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में कैंसर जांच, कीमोथेरेपी यूनिट और विशेषज्ञ डॉक्टरों की व्यवस्था करने की मांग की गई है। ज्ञापन के मुताबिक, फतेहपुर जिले की आबादी करीब 30 लाख है। जिले में फतेहपुर सदर, बिंदकी, खागा, हुसैनगंज, अमौली और बहुआ समेत छह तहसीलें हैं। अस्पताल में कैंसर जांच के लिए पर्याप्त साधन इसके बावजूद जिले में कैंसर के इलाज के लिए कोई खास अस्पताल, कैंसर यूनिट, कीमोथेरेपी सेंटर या रेडियोथेरेपी की सुविधा नहीं है।ज्ञापन में कहा गया है कि जिला अस्पताल में कैंसर जांच के लिए पर्याप्त साधन, विशेषज्ञ डॉक्टर और दवाइयां नहीं हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मरीजों को इलाज के लिए कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज या दिल्ली जाना पड़ता है। लोगों ने बताया कि एक बार की जांच में 10 से 20 हजार रुपए खर्च होते हैं। कीमोथेरेपी, ऑपरेशन और दवाइयों पर लाखों रुपए लगते हैं। इलाज का खर्च जुटाने के लिए कई परिवारों को जमीन, जेवर और घर तक बेचना पड़ता है। कैंसर मरीजों का पूरा इलाज मुफ्त करने की मांग ज्ञापन में आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत कैंसर मरीजों का पूरा इलाज मुफ्त करने की मांग भी की गई है। इस दौरान प्रांशु मौर्या के साथ विकास मौर्य, देवेंद्र प्रताप सिंह, राजकरण और प्रांशु विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
