29 अक्टूबर 2026, 8:48 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में किशोरी की मौत:ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय बाइक से टक्कर, एक छात्र घायल; जिला अस्पताल रेफर

फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में 7 साल की बच्ची नूर फातिमा की मौत हो गई। इस घटना में एक छात्र जैद भी घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल लोहिया रेफर किया गया है। यह हादसा गुलरिया गांव के पास तब हुआ जब अलकेश की बाइक ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रही थी। सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से टक्कर होने के बाद अलकेश की

फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में किशोरी की मौत:ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय बाइक से टक्कर, एक छात्र घायल; जिला अस्पताल रेफर
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में 7 साल की बच्ची नूर फातिमा की मौत हो गई। इस घटना में एक छात्र जैद भी घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल लोहिया रेफर किया गया है। यह हादसा गुलरिया गांव के पास तब हुआ जब अलकेश की बाइक ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रही थी। सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से टक्कर होने के बाद अलकेश की बाइक बेकाबू हो गई। बच्ची नूर फातिमा पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। नूर फातिमा को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। जैद को जिला अस्पताल लोहिया रेफर किया गया। नूर फातिमा सरफाबाद के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। उसके पिता सद्दाम हुसैन बड़ौदा में ऑटो चलाते हैं। हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं कि 7 साल की बच्ची को अचानक दर्द होने पर अन्य बच्चों के साथ बाइक से घर क्यों भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗