2 अक्टूबर 2026, 3:30 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेक्नोलॉजी

फेस्टिव सीजन में घर को बनाएं थिएटर, ये 6 Soundbar आएंगे काम

फेस्टिव सीजन में कई लोग अपने एंटरटेनमेंट सेटअप को अपग्रेड करते हैं. टीवी की आवाज को बेहतर बनाने के लिए साउंडबार बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसके लिए पूरा होम थिएटर सिस्टम लगाने की जरूरत नहीं होती. अलग-अलग कीमत और जरूरत के हिसाब से साउंडबार में Dolby Audio, Dolby Atmos, मल्टी-चैनल साउंड, सबवूफर और रियर स

फेस्टिव सीजन में घर को बनाएं थिएटर, ये 6 Soundbar आएंगे काम
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

फेस्टिव सीजन में कई लोग अपने एंटरटेनमेंट सेटअप को अपग्रेड करते हैं. टीवी की आवाज को बेहतर बनाने के लिए साउंडबार बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसके लिए पूरा होम थिएटर सिस्टम लगाने की जरूरत नहीं होती. अलग-अलग कीमत और जरूरत के हिसाब से साउंडबार में Dolby Audio, Dolby Atmos, मल्टी-चैनल साउंड, सबवूफर और रियर स्पीकर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

boAt की Aavante रेंज में अलग-अलग जरूरत और बजट के हिसाब से छह मॉडल शामिल हैं. इनमें Aavante Bar Prime Thunder-D, Aavante Bar Prime DA600, Aavante Bar Prime B450, Aavante Prime 5000D, Aavante Prime X और Aavante Bar Prime B500 शामिल हैं. आइए जानते हैं इन सभी मॉडल्स में क्या खास है?

1. boAt Aavante Bar Prime Thunder-D

boAt Aavante Bar Prime Thunder-D 5.2-चैनल साउंडबार सिस्टम है. इसमें 600W आउटपुट मिलता है. इसके साथ डुअल वायर्ड सबवूफर और दो वायर्ड रियर सैटेलाइट स्पीकर दिए गए हैं.

इसमें Dolby Audio सपोर्ट मिलता है. साथ ही, Movie, News और Music EQ मोड दिए गए हैं. कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.3, HDMI ARC, USB, AUX और Optical इनपुट मिलते हैं.

इस साउंडबार में 5.25-इंच के दो सबवूफर ड्राइवर, 2-इंच के चार बार ड्राइवर और दाएं-बाएं चैनल के लिए 1.5-इंच रियर सैटेलाइट ड्राइवर दिए गए हैं. इसके साथ फुल-फंक्शन मास्टर रिमोट भी मिलता है.

इसकी कीमत ₹10,999 से ₹11,999 के बीच है और यह ऑफलाइन उपलब्ध है.

2. boAt Aavante Bar Prime DA600

Aavante Bar Prime DA600 में 600W आउटपुट और Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है. यह 5.2-चैनल सिस्टम है, जिसमें डुअल सबवूफर और दो वायर्ड रियर सैटेलाइट स्पीकर दिए गए हैं.

कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.3, HDMI eARC, USB, AUX और Optical दिए गए हैं. इसमें Movie, News और Music EQ मोड मिलते हैं.

साउंडबार में दो 5.25-इंच सबवूफर ड्राइवर हैं, जिनका डिजाइन वुडन साइड-फायरिंग है. मुख्य बार में कई फ्रंट-फेसिंग ड्राइवर दिए गए हैं, जबकि रियर सैटेलाइट में 2-इंच ड्राइवर हैं.

इसमें DSP भी मिलता है. मुख्य साउंडबार और सबवूफर के बीच तथा रियर सैटेलाइट और साउंडबार के बीच वायर्ड कनेक्शन होता है.

इसकी कीमत ₹14,999 से ₹18,999 के बीच है और यह boAt वेबसाइट और Flipkart पर उपलब्ध है.

3. boAt Aavante Bar Prime B450

boAt Aavante Bar Prime B450 450W का साउंडबार सिस्टम है. इसमें डुअल सबवूफर और दो रियर सैटेलाइट स्पीकर मिलते हैं. यह 5.2-चैनल कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है.

कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.4, HDMI ARC, Optical, AUX और USB दिए गए हैं. इसे टीवी, लैपटॉप, गेमिंग डिवाइस और दूसरे कंपैटिबल डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है.

इसकी कीमत ₹11,999 है और यह Amazon और boAt वेबसाइट पर उपलब्ध है.

4. boAt Aavante Prime 5000D

boAt Aavante Prime 5.1 5000D में 500W RMS आउटपुट और Dolby Audio मिलता है. इसमें मुख्य साउंडबार के साथ एक वायर्ड सबवूफर और दो वायर्ड रियर स्पीकर दिए गए हैं.

इसमें Movie, Music और News EQ मोड हैं. कनेक्टिविटी के लिए AUX, USB, Optical, HDMI eARC और Bluetooth v5.3 दिए गए हैं.

इसे टीवी कैबिनेट पर रखा जा सकता है या दीवार पर लगाया जा सकता है. इसके साथ मास्टर रिमोट भी मिलता है.

इसकी कीमत ₹9,999 से ₹10,999 के बीच है. यह boAt वेबसाइट, Flipkart और Amazon पर उपलब्ध है.

5. boAt Aavante Prime X

Aavante Prime X इस रेंज का ज्यादा आउटपुट वाला मॉडल है. इसमें Dolby Atmos और 7.1.4-चैनल कॉन्फिग्रेशन मिलता है. इसका आउटपुट 700W है और इसमें वायरलेस सबवूफर दिया गया है.

इसमें वायरलेस रियर सैटेलाइट स्पीकर भी मिलते हैं. इन स्पीकरों में स्पीकर केबल की जरूरत नहीं होती. boAt की मौजूदा स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, सैटेलाइट स्पीकर में 4,500mAh बैटरी है.

Dolby Atmos कंटेंट के साथ 60 फीसदी वॉल्यूम पर HDMI केबल से कनेक्ट होने पर सैटेलाइट स्पीकर 12 घंटे तक चल सकते हैं. वहीं, नॉन-Dolby Atmos कंटेंट के साथ इसी वॉल्यूम पर बैटरी लाइफ 7 घंटे तक बताई गई है.

इसकी कीमत ₹24,999 से ₹29,999 के बीच है. यह boAt वेबसाइट, Flipkart और Amazon पर उपलब्ध है.

6. boAt Aavante Bar Prime B500

boAt Aavante Bar Prime B500 5.1-चैनल साउंडबार सिस्टम है और इसमें 500W आउटपुट मिलता है. इसके साथ वायर्ड सबवूफर और दो वायर्ड रियर सैटेलाइट स्पीकर दिए गए हैं.

कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.4, HDMI ARC, USB, AUX और Optical मिलते हैं. इसमें Movie, News और Music EQ मोड और मास्टर रिमोट भी दिया गया है.

इसका डिजाइन स्लीक है और इसे अलग होम थिएटर रिसीवर की जरूरत के बिना टीवी सेटअप में शामिल किया जा सकता है. इसकी कीमत ₹8,999 से ₹9,999 के बीच है. यह Amazon पर उपलब्ध है.

कौन-सा साउंडबार किस जरूरत के लिए?

इन छह मॉडल्स में अलग-अलग कीमत और कॉन्फिग्रेशन दिए गए हैं. अपेक्षाकृत कम कीमत में मल्टी-चैनल सेटअप चाहने वाले यूजर्स के लिए Aavante Bar Prime B500 और Prime 5000D ऑप्शन हैं. Thunder-D और B450 में डेडिकेटेड रियर स्पीकर और सबवूफर कॉन्फिग्रेशन मिलता है.

Dolby Atmos के लिए इस लिस्ट में DA600 और Prime X सपोर्ट करते हैं. DA600 में 5.2-चैनल सेटअप, डुअल वायर्ड सबवूफर और वायर्ड रियर सैटेलाइट हैं. वहीं, Prime X में 7.1.4-चैनल सेटअप, वायरलेस सबवूफर और वायरलेस रियर सैटेलाइट दिए गए हैं.

अगर आउटपुट की बात करें तो Prime X में 700W, Thunder-D और DA600 में 600W मिलता है. 5000D और B500 500W क्लास आउटपुट देते हैं, जबकि B450 450W का है.

साउंडबार चुनते समय कमरे का आकार, किस तरह का कंटेंट देखा जाता है, कनेक्टिविटी की जरूरत और वायर्ड या वायरलेस रियर स्पीकर की जरूरत जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा जा सकता है. फिल्मों और टीवी शो के लिए Dolby Atmos और रियर स्पीकर कॉन्फिग्रेशन महत्वपूर्ण हो सकते हैं. वहीं, म्यूजिक और गेमिंग के लिए आउटपुट, कनेक्टिविटी और स्पीकर रखने की सुविधा पर ध्यान दिया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह एक स्पॉन्सर्ड आर्टिकल है. ABP Network/ABP Live इसमें दी गई सामग्री या विचारों का समर्थन नहीं करता है. पाठकों को अपना विवेक इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗