24 नवंबर 2026, 7:43 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:उन्नाव में ब्लिंकिट कर्मचारी की जान गई

उन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह जाफरखेड़ा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भदनांग गांव निवासी रामचंद्र का 20 वर्षीय बेटा बिपाशु सोमवार सुबह करीब 5 बजे बाइक से जा रहा था। जाफरखेड़ा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को

बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:उन्नाव में ब्लिंकिट कर्मचारी की जान गई
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
उन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह जाफरखेड़ा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भदनांग गांव निवासी रामचंद्र का 20 वर्षीय बेटा बिपाशु सोमवार सुबह करीब 5 बजे बाइक से जा रहा था। जाफरखेड़ा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में बिपाशु की पहचान की। परिजनों के मुताबिक, बिपाशु दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। वह ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट में काम करता था और परिवार की आर्थिक मदद करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। परिवार ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗