23 नवंबर 2026, 2:24 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
विश्व

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा! 200 हिंदू परिवारों के घरों को आग लगाने का दावा

भारत के पड़ोसी मु्ल्क बांग्लादेश में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के समर्थक हंगामा कर रहे हैं. बता दें कि तारिक रहमान की मौजूदा सरकार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) आवामी लीग पर हिंसा फैलाने की आरोप लगा रही है. दूसरी तरफ से बांग्लादेश अवामी लीग छा

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा! 200 हिंदू परिवारों के घरों को आग लगाने का दावा
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

भारत के पड़ोसी मु्ल्क बांग्लादेश में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के समर्थक हंगामा कर रहे हैं. बता दें कि तारिक रहमान की मौजूदा सरकार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) आवामी लीग पर हिंसा फैलाने की आरोप लगा रही है. दूसरी तरफ से बांग्लादेश अवामी लीग छात्र संगठन के अध्यक्ष अल अमीन रहमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया है कि आवामी लीग के समर्थक समेत 200 हिंदुओं घर को निशाना बनाया गया है और आग लगा दिया गया है.

बांग्लादेश में आगजनी की घटना के लिए आवामी लीग ने BNP और जमात समर्थकों को जिम्मेदार माना है. उन्होंने मानवाधिकार संगठनों से जांच की मांग की है. इस तरह से बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा के आग में जल रहा है. बीते कई दिनों से बैन की गई पार्टी आवामी लीग और BNP के बीच टकराव जारी है. इस वजह से देश में हिंसा का माहौल बना हुआ है.

#Breaking | बांग्लादेश में हिंसा की आग ! @AshishSinghLIVE | https://t.co/SMm0dUypVm #Bangladesh #Protest #SheikhHasinaSupporter #ABPNews https://t.co/I93JLXlKOO

— ABP News (@ABPNews) November 22, 2026

हसीना का देश लौटने की घोषणा

हसीना ने दिसंबर 2026 में भारत से बांग्लादेश लौटने की योजना की घोषणा की थी. सरकार ने उनके नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के अनुरोध को खारिज कर दिया. इसके बाद आवामी लीग के समर्थकों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. इस दौरान कई जिलों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया. 18 नवंबर को नरेल में एक जुलूस पर हुए हमले में बीएनपी के दो नेता मारे गए. इसके अलावा 20 नवंबर को नरेल जिले के कालिया उपजिला के बेंदार चार गांव में अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं से जुड़े कई घरों और दुकानों पर हमला किया गया और उनमें आग लगा दी गई. स्थानीय पुलिस ने बताया कि पीड़ितों के रिश्तेदारों और समर्थकों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अवामी लीग के उन कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया, जिन पर इन हत्याओं में शामिल होने का आरोप है.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗