13 अक्टूबर 2026, 12:53 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बिजनौर में घर-घर जाकर मतदाताओं का होगा सत्यापन:छूटे लोगों के भरवाएंगे फॉर्म-6, बीएलओ राजनीतिक दलों के बूथ एजेंटों से भी साझा करेंगे सूची

बिजनौर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए जिले में अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। इस दौरान सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र लोगों की पहचान कर उनका फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में ज

बिजनौर में घर-घर जाकर मतदाताओं का होगा सत्यापन:छूटे लोगों के भरवाएंगे फॉर्म-6, बीएलओ राजनीतिक दलों के बूथ एजेंटों से भी साझा करेंगे सूची
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बिजनौर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए जिले में अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। इस दौरान सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र लोगों की पहचान कर उनका फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची के निरंतर पुनरीक्षण और अभियान को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत स्वीप समेत मतदाता जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां प्रभावी ढंग से संचालित की जाएं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अभियान में सहयोग की अपील की, ताकि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। बीएलओ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चिन्हित मतदाताओं के घर जाकर उनकी वर्तमान स्थिति का सत्यापन करेंगे। इस दौरान यदि कोई पात्र व्यक्ति सूची में शामिल होने से छूटा मिलता है, तो उसका फॉर्म-6 भरवाकर नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। युवाओं और छूटे मतदाताओं पर रहेगा फोकस अभियान में पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के साथ ही अन्य छूटे हुए पात्र नागरिकों से भी संपर्क किया जाएगा। बीएलओ को हर सप्ताह कम से कम 20 से 25 मतदाताओं से संपर्क करने का लक्ष्य दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रक्रिया को करीब एक महीने में पूरा करने की योजना है। अभियान में पारदर्शिता और समन्वय बनाए रखने के लिए बीएलओ की ओर से तैयार सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ भी साझा की जाएगी। इससे पात्र मतदाताओं की पहचान करने और उनके नाम सूची में शामिल कराने में मदद मिलेगी। जिले में 1.62 लाख से अधिक मतदाता चिह्नित बैठक में पिछले महीने चलाए गए अभियान के दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक और डुप्लीकेट यानी एएसडीडी श्रेणी के मतदाताओं की सूची की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों के अनुसार, जिले में इस श्रेणी के कुल 1,62,395 मतदाता चिह्नित किए गए हैं। इनकी वर्तमान स्थिति का सत्यापन कर आवश्यकतानुसार मतदाता सूची के अभिलेख अपडेट किए जाएंगे। साथ ही पात्र पाए जाने वाले मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) बनवाने की कार्रवाई भी की जाएगी। पात्र नागरिकों को मताधिकार दिलाने पर जोर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सभी संबंधित अधिकारी अभियान को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय में काम पूरा करें। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और उसे अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का अवसर मिले।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗