बृजभूषण बोले- CJP के आंदोलन के पीछे एलन मस्क:उन्नाव में कहा- विदेशियों के इशारे पर षडयंत्र रचा जा रहा
उन्नाव में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ होने का आरोप लगाया है। उन्होंने अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क के इशारे पर आंदोलन होने की बात कही। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। कहा- इस आंदोलन के पीछे अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क का

उन्नाव में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ होने का आरोप लगाया है। उन्होंने अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क के इशारे पर आंदोलन होने की बात कही। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। कहा- इस आंदोलन के पीछे अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क का हाथ है। कुछ विदेशी कारोबारी अपनी शर्तों पर भारत में कारोबार करना चाहते हैं और इसके लिए देश के खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है। ये आंदोलन भी उसके इशारे पर हो रहा है। पूर्व सांसद गुरुवार को उन्नाव के असोहा क्षेत्र स्थित आदि शक्ति पीठ मां पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वह अपने पूर्वजों की जड़े खोजने के लिए यहां आए हैं। उन्नाव से उनके पूर्वज गोंडा पलायन कर गए थे। दो तस्वीरें देखें… बृजभूषण शरण के बयान की प्रमुख बातें… 1- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष को घेरा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को लेकर बृजभूषण ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया अलग थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद नियुक्ति के लिए नई व्यवस्था बनाई गई। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रक्रिया के तहत नियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगने के बजाय विपक्ष को जनता के बीच जाना चाहिए। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल 2029 का चुनाव जीतकर आएं और इसके बाद कानून में बदलाव करें। फिर जिसका इस्तीफा मांगना हो, मांगें। बृजभूषण ने कहा कि केवल मांग उठाने से संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के इस्तीफे नहीं होने चाहिए। अगर ऐसा होने लगा तो देश में कोई पद नहीं बचेगा। 2- चुनाव लड़ने की चर्चा पर बोले- कोई सवाल ही नहीं उन्नाव से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर बृजभूषण ने कहा कि वह मां पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन करने और स्थानीय लोगों से संवाद करने आए हैं। उनका उद्देश्य अपने पूर्वजों के इतिहास की खोज करना है, राजनीति करना नहीं। बृजभूषण शरण सिंह ने उन्नाव की पुरवा तहसील को अपने पूर्वजों की जन्मभूमि और कर्मभूमि बताया। उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों की जड़ों को तलाशने और उनसे जुड़े लोगों से संबंध बनाने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज उन्नाव की पुरवा तहसील के रंजीत पूर्वा गांव से गोंडा गए थे। 1857 के दौर में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष के कारण उनके पूर्वजों को यहां से जाना पड़ा था। बृजभूषण के मुताबिक, उनके घर में बने ठाकुरद्वारे के जीर्णोद्धार के दौरान भी पूर्वजों से जुड़ी जानकारियां मिली थीं। वह लंबे समय से अपने पूर्वजों के गांव और वहां रहने वाले परिवारों से जुड़े लोगों की तलाश कर रहे हैं। 3- गर्व है कि किसी राजा-महाराजा का बेटा नहीं हूं बृजभूषण ने कहा, “मुझे यह कहते हुए गर्व है कि मैं किसी राजा-महाराजा का बेटा नहीं हूं। मेरे पूर्वज यहीं से गए थे। कई पीढ़ियां बीत चुकी हैं, लेकिन अपनी जन्मभूमि से जुड़ने की इच्छा हमेशा रही है। अगर मुझे वह गांव और वहां के लोग मिल जाएं तो उनसे हमेशा के लिए संबंध बनाना चाहता हूं। आना-जाना बना रहे, यही मेरी इच्छा है।” इस दौरान प्रदेश में स्कूल बंद होने को लेकर सवाल पूछे जाने पर बृजभूषण ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह न तो सांसद हैं और न विधायक, इसलिए सरकार से उनकी लगातार मुलाकात नहीं होती है। ------ ये खबर भी पढ़ें पति को सांप से डसवाने वाली रविता बोली-मेरे छोटे-छोटे बच्चे:जज ने पूछा था- सजा पर क्या कहोगी; प्रेमी ने कहा- मेरे मां-बाप बूढ़े मेरठ में पति की हत्या कर सांप से डसवाने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को थोड़ी देर में सजा सुनाई जाएगी। शुक्रवार को कोर्ट में आखिरी दलीलें हुईं। जेल में बंद रविता और अमरदीप का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पक्ष सुना। जज ने दोनों से पूछा- तुम दोनों को हत्या का दोषी ठहाया गया है। क्या सजा चाहते हो? पूरी खबर पढ़ें
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗

