24 नवंबर 2026, 2:05 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बांदा में दिव्यांग हाथ जोड़कर DSO से लगाई गुहार:12 साल से नहीं बना राशन कार्ड, दीपावली पर घर में आटा तक नहीं था

बांदा में गुरुवार को दोनों पैरों से 100 प्रतिशत दिव्यांग ब्रजभूषण घिसटते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) कयामुद्दीन से राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। ब्रजभूषण का कहना है कि 12-13 साल से आवेदन और अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी उनका कार्ड नहीं बना। दीपावली पर उनके घर में आटा तक नहीं था। स्यो

बांदा में दिव्यांग हाथ जोड़कर DSO से लगाई गुहार:12 साल से नहीं बना राशन कार्ड, दीपावली पर घर में आटा तक नहीं था
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बांदा में गुरुवार को दोनों पैरों से 100 प्रतिशत दिव्यांग ब्रजभूषण घिसटते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) कयामुद्दीन से राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। ब्रजभूषण का कहना है कि 12-13 साल से आवेदन और अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी उनका कार्ड नहीं बना। दीपावली पर उनके घर में आटा तक नहीं था। स्योंढ़ा गांव के रहने वाले ब्रजभूषण ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर राशन कार्ड बनवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके पास न खेती है और न रहने के लिए ठीक मकान। बरसात में उनका घर गिर गया था। अब वह बरसाती डालकर रह रहे हैं। 1,000 रुपए की दिव्यांग पेंशन है ब्रजभूषण के मुताबिक, परिवार के गुजारे का सहारा सिर्फ 1,000 रुपए की दिव्यांग पेंशन है। यह पेंशन भी नियमित रूप से नहीं मिलती। उन्होंने कई बार राशन कार्ड के लिए आवेदन किया और जिलाधिकारी से मिलकर अपनी परेशानी बताई। हर बार कार्ड बनवाने का आश्वासन मिला, लेकिन अब तक कार्ड नहीं बना। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में कुछ परिवारों के पास तीन-तीन राशन कार्ड हैं, जबकि उनका कार्ड नहीं बन पा रहा। त्योहार के समय घर में आटा नहीं था, इसलिए आसपास के लोगों से मदद लेकर गुजारा करना पड़ा। दिव्यांगता की जांच कराने की मांग ब्रजभूषण ने अधिकारियों से अपनी आर्थिक स्थिति और दिव्यांगता की जांच कराने की मांग की। उन्होंने अंत्योदय (लाल) राशन कार्ड दिलाने की अपील की, ताकि खाने का इंतजाम हो सके। उन्होंने कहा कि दिव्यांग होने का मतलब यह नहीं कि उन्हें भूखा रहना पड़े। जिला पूर्ति अधिकारी कयामुद्दीन ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी अभी मिली है। ब्रजभूषण के कागजात ले लिए गए हैं और जल्द ही उनका राशन कार्ड बनवा दिया जाएगा।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗