7 नवंबर 2026, 2:39 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बद्रीनाथ हाईवे पर बोलेरो और कार की टक्कर, गाड़ी पलटी:एक की मौत, UP-राजस्थान के 11 यात्री घायल; 7 की हालत गंभीर

चमोली जिले में बद्रीनाथ हाईवे पर पंजाब की बोलेरो पिकअप राजस्थान से आई कार से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार यूपी के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। इनमें से 7 की हालत गंभीर है। हादसा देर रात लामबगड़ में जेपी पावर प्रोजेक्ट के पास हुआ। टक्कर के बाद बोलेरो पिकअप सड़क पर पलट गई। सूचना मिलते ही पांडुकेश्वर पुलिस चौकी

बद्रीनाथ हाईवे पर बोलेरो और कार की टक्कर, गाड़ी पलटी:एक की मौत, UP-राजस्थान के 11 यात्री घायल; 7 की हालत गंभीर
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
चमोली जिले में बद्रीनाथ हाईवे पर पंजाब की बोलेरो पिकअप राजस्थान से आई कार से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार यूपी के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। इनमें से 7 की हालत गंभीर है। हादसा देर रात लामबगड़ में जेपी पावर प्रोजेक्ट के पास हुआ। टक्कर के बाद बोलेरो पिकअप सड़क पर पलट गई। सूचना मिलते ही पांडुकेश्वर पुलिस चौकी और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। तस्वीरें देखिए- 5 पॉइंट में पूरी खबर… 1. दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़े- गुरुवार शाम चमोली जिले के गोविंदघाट थाना क्षेत्र में बद्रीनाथ हाईवे पर लामबगड़ स्थित जेपी पावर प्रोजेक्ट के पास हादसा हुआ। बद्रीनाथ जा रही बोलेरो पिकअप (PB 10 JB 5260) में कंबल बेचने वाले व्यापारी सवार थे। रास्ते में उसकी बद्रीनाथ से लौट रही किआ कार (RJ 14 UH 9753) से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो सड़क पर पलट गई और दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। 2. SDRF ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया- हादसे की सूचना मिलते ही पांडुकेश्वर पुलिस चौकी और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उन्हें जेपी अस्पताल और जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। 3. बोलेरो सवार की मौत- हादसे में बोलेरो पिकअप सवार मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के काकड़ा गांव निवासी मोनू की मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 4. बोलेरो पिकअप में सवार 8 लोग घायल- हादसे में बोलेरो पिकअप में सवार 8 लोग घायल हो गए। इनमें मंगलौर, हरिद्वार के अंशुल (26), लंढौरा के मोनू पाल (29), मंगलौर के शिवम (31), मुजफ्फरनगर के काकड़ा निवासी शिव कुमार (42), मेनपाल (38), मोंटी (28), डिडावली निवासी मनोज कुमार (35) और काकड़ा निवासी जॉनी पाल (35) शामिल हैं। इनमें से 7 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल गोपेश्वर रेफर कर दिया गया। 5. कार सावर तीन लोग घायल- वहीं, किआ कार में सवार जयपुर, राजस्थान निवासी अर्चिसा (20), पुष्पेंद्र कुमार (50) और पूनम रानी (46) को सामान्य चोटें आई हैं। तीनों का प्राथमिक इलाज किया गया। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर रेफर किया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗