12 अक्टूबर 2026, 12:58 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने गुरुवार सुबह विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए. श्राद्ध पक्ष के अवसर पर उन्होंने अपने पूर्वजों की स्मृति में विशेष पूजा-अर्चना करवाई और बाबा केदार से आशीर्वाद लिया. तीर्थ पुरोहित हिमांशु तिवारी एवं पंकज शुक्ला ने अभिनेत्री को विध

बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने गुरुवार सुबह विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए. श्राद्ध पक्ष के अवसर पर उन्होंने अपने पूर्वजों की स्मृति में विशेष पूजा-अर्चना करवाई और बाबा केदार से आशीर्वाद लिया. तीर्थ पुरोहित हिमांशु तिवारी एवं पंकज शुक्ला ने अभिनेत्री को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करवाई.

पूर्वजों के लिए की पूजा

केदारनाथ धाम पहुंचने के बाद रानी मुखर्जी ने मंदिर में दर्शन कर बाबा केदार के प्रति अपनी आस्था प्रकट की. पूजा-अर्चना के पश्चात उन्होंने धाम की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण का भी दीदार किया. तीर्थ पुरोहित हिमांशु के अनुसार, धाम की दिव्यता और हिमालयी वातावरण को देखकर अभिनेत्री काफी प्रसन्न नजर आईं.

रानी मुखर्जी ने कहा कि बाबा केदारनाथ की नगरी स्वर्ग के समान है. यहां पहुंचने के बाद उन्हें मन की अपार शांति का अनुभव हुआ. उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा और यहां का वातावरण अपने आप में अद्भुत है.

 

          View this post on Instagram                      

A post shared by Himanshu Tiwari (तीर्थ पुरोहित केदारनाथ धाम) (@tiwarihimanshu534)

'राइज एंड फॉल 2' एपिसोड 14 रिव्यू: तख्तापलट टास्क हुआ रद्द, शहजाद पूनावाला से भिड़ीं प्रियंका चाहर चौधरी

धाम में बिताया समय

तीर्थ पुरोहित हिमांशु तिवारी ने बताया कि रानी मुखर्जी ने पूजा-अर्चना के दौरान काफी समय धाम में बिताया. उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से बातचीत भी की और केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों तथा यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली.

अभिनेत्री के केदारनाथ पहुंचने की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों और स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिली. हालांकि धाम में उनकी यात्रा पूरी तरह धार्मिक एवं आध्यात्मिक रही. श्राद्ध पक्ष में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए की गई पूजा-अर्चना के साथ रानी मुखर्जी की केदारनाथ यात्रा ने एक बार फिर बाबा केदार की नगरी की आध्यात्मिक आभा को चर्चा में ला दिया.

Friday OTT Release: 'आवारापन 2' से 'रिपोर्टिंग लाइव' तक, फ्राइ़डे को ओटीटी पर रिलीज हुई ये 8 जबरदस्त फिल्में- सीरीज

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗