28 अक्टूबर 2026, 5:04 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बरेली के नए डीएफओ प्रखर गुप्ता बने:दीक्षा भंडारी आजमगढ़ भेजीं गईं, अक्षय पोपट शाहजहांपुर के वन अधिकारी बने

उत्तर प्रदेश के वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत बरेली के प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) को बदल दिया गया है। अयोध्या में तैनात प्रखर गुप्ता को बरेली का नया DFO बनाया गया है। वहीं, बरेली में जिम्मेदारी संभाल रहीं दीक्षा भंडारी का तबादला आजमगढ़ कर दिया गया है। शासन की मंजूरी के बाद देर रात तबादले के आदेश जारी हुए। इस फेरबदल में अक्षय

बरेली के नए डीएफओ प्रखर गुप्ता बने:दीक्षा भंडारी आजमगढ़ भेजीं गईं, अक्षय पोपट शाहजहांपुर के वन अधिकारी बने
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
उत्तर प्रदेश के वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत बरेली के प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) को बदल दिया गया है। अयोध्या में तैनात प्रखर गुप्ता को बरेली का नया DFO बनाया गया है। वहीं, बरेली में जिम्मेदारी संभाल रहीं दीक्षा भंडारी का तबादला आजमगढ़ कर दिया गया है। शासन की मंजूरी के बाद देर रात तबादले के आदेश जारी हुए। इस फेरबदल में अक्षय पोपट वाले को शाहजहांपुर का DFO नियुक्त किया गया है। अब तीनों अधिकारियों को अपने नए तैनाती स्थल पर जिम्मेदारी संभालनी होगी। प्रखर गुप्ता के सामने होंगी ये चुनौतियां बरेली में नई जिम्मेदारी के साथ प्रखर गुप्ता के सामने वन संरक्षण, पौधरोपण और हरित क्षेत्र का विस्तार प्रमुख काम होंगे। जिले में वन विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना भी उनकी जिम्मेदारी रहेगी। दीक्षा भंडारी का आजमगढ़ तबादला दीक्षा भंडारी के कार्यकाल के दौरान बरेली के वन क्षेत्र में वृद्धि दर्ज होने की जानकारी दी गई है। अब वह आजमगढ़ में वन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗