24 नवंबर 2026, 4:50 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बिल के 60 हजार दिए बिना अस्पताल से गई मरीज:अलीगढ़ के कुमार नर्सिंग होम का मामला, डॉक्टर ने पति समेत चार पर दर्ज कराया मुकदमा

रामघाट रोड स्थित कुमार नर्सिंग होम में ऑपरेशन कराने के बाद मरीज के बिना बिल चुकाए अस्पताल से चले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल संचालक डॉ. पी. कुमार ने मरीज मानसी गुप्ता, उनके पति शुभम गौतम, भाई और मां पर बिना भुगतान किए अस्पताल छोड़ने, धमकी देने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर का दावा है कि मरीज ने 70 हजार रुपये के

बिल के 60 हजार दिए बिना अस्पताल से गई मरीज:अलीगढ़ के कुमार नर्सिंग होम का मामला, डॉक्टर ने पति समेत चार पर दर्ज कराया मुकदमा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
रामघाट रोड स्थित कुमार नर्सिंग होम में ऑपरेशन कराने के बाद मरीज के बिना बिल चुकाए अस्पताल से चले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल संचालक डॉ. पी. कुमार ने मरीज मानसी गुप्ता, उनके पति शुभम गौतम, भाई और मां पर बिना भुगतान किए अस्पताल छोड़ने, धमकी देने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर का दावा है कि मरीज ने 70 हजार रुपये के पैकेज पर ऑपरेशन कराया था, लेकिन बीमा कंपनी ने केवल 22,500 रुपये की मंजूरी दी। बाकी रकम देने का लिखित आश्वासन देने के बावजूद परिवार ने 60 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 4,500 रुपये प्रतिदिन वाले बेड पर कराया ऑपरेशन डॉ. पी. कुमार के मुताबिक, मानसी गुप्ता ने मेडी असिस्ट बीमा कंपनी के तहत अस्पताल में ऑपरेशन कराया था। मरीज ने 4,500 रुपये प्रतिदिन के बेड खर्च वाले पैकेज के अनुसार 70 हजार रुपये में उपचार कराने की सहमति दी थी। जबकि बीमा कंपनी ने 2,200 रुपये प्रतिदिन वाले बेड की श्रेणी के हिसाब से केवल 22,500 रुपये की मंजूरी दी। डॉक्टर का कहना है कि मानसी और उनके पति शुभम गौतम ने लिखित में दिया था कि बीमा कंपनी से 70 हजार रुपये से कम की मंजूरी मिलने पर बाकी रकम वह खुद चुकाएंगे। इसके लिए 10 हजार रुपये सिक्योरिटी के रूप में भी जमा कराए गए थे। बिना बिल और छुट्टी के कागज लिए चली गईं आरोप है कि ऑपरेशन के बाद ठीक होने पर 3 अगस्त को मानसी अपने पति, भाई और मां के साथ डॉक्टर की ओपीडी में पहुंचीं। वहां उन्होंने डॉक्टर से अभद्रता की और धमकी देते हुए बिना बिल चुकाए अस्पताल छोड़ दिया। आरोप है कि परिवार ने छुट्टी के कागजात और दवा का पर्चा भी नहीं लिया। डॉ. कुमार ने उसी दिन शाम को थाना क्वार्सी में इसकी लिखित सूचना दी थी। उन्हें इसके लिए टोकन नंबर 3651 भी मिला था। थाने में समझाने पर भी नहीं किया भुगतान डॉक्टर के अनुसार, 9 अगस्त को मरीज की मां, भाई और पति थाना क्वार्सी पहुंचे थे। उस समय डॉक्टर, थाना प्रभारी और सीओ भी मौजूद थे। परिवार को बकाया भुगतान करने के लिए समझाया गया, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। डॉक्टर ने बताया कि मरीज अब उनके उपचार में नहीं है और वह अपनी मर्जी से अस्पताल से गई थी। गूगल पर अस्पताल की छवि खराब करने का आरोप डॉ. कुमार ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि मरीज और उनके पति ने गूगल पर उनके, अस्पताल और स्टाफ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां लिखकर छवि खराब करने की कोशिश की। उन्होंने 70 हजार रुपये के पैकेज में जमा 10 हजार रुपये की सिक्योरिटी समायोजित कर शेष 60 हजार रुपये दिलाने की मांग की है। चार के खिलाफ FIR, पुलिस ने शुरू की जांच क्वार्सी पुलिस ने डॉ. पी. कुमार की तहरीर पर मानसी गुप्ता, उनके पति शुभम गौतम, मानसी के भाई और मां के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2), 352, 115(2) और 351(2) में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रिंस चौधरी को सौंपी गई है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗