23 नवंबर 2026, 2:13 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
विश्व

'ब्लड प्रेशर हाई', इमरान खान की जान को खतरा, पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के नाम खुला खत

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने दिल को बीमारी से बचाने के लिए जल्द ही किसी अच्छे बड़े डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है. उनके पर्सनल डॉक्टर ने ये चेतावनी दी है कि 74 वर्षीय खान का ब्लड प्रेशर अनियंत्रित है. पि

'ब्लड प्रेशर हाई', इमरान खान की जान को खतरा, पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के नाम खुला खत
स्रोत: abp world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने दिल को बीमारी से बचाने के लिए जल्द ही किसी अच्छे बड़े डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है. उनके पर्सनल डॉक्टर ने ये चेतावनी दी है कि 74 वर्षीय खान का ब्लड प्रेशर अनियंत्रित है. 

पिछले हफ्ते खान ने देश के टॉप जजों से संपर्क कर यह सुनिश्चित करने की अपील की कि उन्हें और उनकी पत्नी को तुरंत मेडिकल सुविधा मिले. उनके वकील सलमान सफदर द्वारा एक्स पर शेयर किए गए खुले लेटर में खान ने चेतावनी दी है कि हो सकता है वह जिंदा वापस न लौटें.

डॉ. फैसल सुल्तान ने क्या कहा
इमरान खान का 30 साल से ज्यादा समय तक इलाज करने वाले डॉ. फैसल सुल्तान ने यूके के दैनिक समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' को बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों को उन्हें बिना किसी देरी के किसी विशेषज्ञ से सलाह लेने की अनुमति देनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि इलाज में देरी करने से खान की सेहत पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं. 

उन्होंने अखबार से कहा, "अगर मेरे पास कोई ऐसा मरीज आता जिसका ब्लड प्रेशर इतना ज़्यादा होता तो मैं उसे जल्द से जल्द आज या कल में ही किसी अच्छे नेफ्रोलॉजिस्ट या कार्डियोलॉजिस्ट को दिखाता. ब्लड प्रेशर को कुछ ही दिनों के भीतर कम करने की जरूरत है."

'खान का ब्लड प्रेशर हाई'
उन्होंने कहा कि लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से खान के महत्वपूर्ण अंगों पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं. असल बात यह है कि लंबे समय तक ब्लड प्रेशर बढ़ा रहने से गंभीर परिणाम हो सकते हैं. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि हाई ब्लड प्रेशर से खान की किडनी, दिल और रेटिना को नुकसान पहुंच सकता है. सुल्तान ने कहा कि अकेले रहने (आइसोलेशन) की वजह से खान की स्वास्थ्य समस्याएं और बढ़ सकती हैं. 

उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि उन्हें अपने पुराने मरीज की जांच करने दी जाए. उन्होंने कहा, "सामाजिक रूप से अलग-थलग रहने की वजह से निश्चित रूप से ब्लड प्रेशर की यह समस्या बढ़ रही होगी."

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट को लिखे खुले लेटर में उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी अदालत के उन आदेशों का पालन करने में विफल रहे हैं, जिनमें उन्हें अस्पताल ले जाने और उनके परिवार के साथ नियमित मुलाकात कराने के निर्देश दिए गए थे. खान ने बताया कि 20 दिसंबर 2025 से उन्हें लंबे समय तक अकेले कैद में रखा गया है, जहां वे दिन में 22 घंटे तक बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटे रहते हैं. 

ये भी पढ़ें

'वे बेतुकी बातें करते हैं', ट्रंप ने फिर ईरान पर लगाए गंभीर आरोप, किसे कहा 'टैप डांसर'

समाचार स्रोत

यह खबर abp world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗