बीजेपी ने बुधवार (23 सितंबर) को संगठनात्मक बदलाव किया. प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा की गई. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन नई नियुक्तियों का ऐलान किया. हरीश द्विवेदी बिहार बीजेपी के प्रभारी बनाए गए हैं. वहीं बिहार में बीजेपी के दो सह प्रभारी भी बनाए गए. इनमें रोहन गुप्ता और संगीता यादव का नाम है.
बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा विधायक मंगल पांडेय असम के प्रभारी बनाए गए हैं. मंगल पांडेय बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. दूसरी ओर बिहार बीजेपी के नेता और पूर्व एमएलसी देवेश कुमार को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. वे अरुणाचल प्रदेश के प्रभारी बनाए गए हैं.
बता दें कि देवेश कुमार ने पिछले दिनों विधान परिषद से इस्तीफा दिया था. उनकी तरफ से खाली की गई सीट पर मंत्री दीपक प्रकाश एमएलसी बने थे. मंत्री दीपक प्रकाश उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं.
यह भी पढ़ें- SIR विवाद पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार ने जबरन…'
निवेदिता सिंह झारखंड की सह प्रभारी
वहीं बिहार से बीजेपी की एमएलसी निवेदिता सिंह झारखंड की सह प्रभारी बनाई गई हैं. बिहार से आने वाले राजेंद्र सिंह को पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया है. बिहार की पिंकी कुशवाहा को भी पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया है.
यह भी पढ़ें- SIR पर खुलासे के बाद प्रशांत किशोर की पार्टी भड़की, 'अधिकार छीन रहा EC'

