26 नवंबर 2026, 2:30 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

बिहार की महिलाओं और छठ पूजा पर बयान देकर फंसे कॉमेडियन यश माहेश्वरी, इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ बंद

कॉमेडियन यश माहेश्वरी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. बिहार की महिलाओं और छठ पूजा को लेकर दिए गए बयान पर विवाद के बीच उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अब शो नहीं हो रहा है. उनके स्टैंडअप शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद

बिहार की महिलाओं और छठ पूजा पर बयान देकर फंसे कॉमेडियन यश माहेश्वरी, इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ बंद
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

कॉमेडियन यश माहेश्वरी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. बिहार की महिलाओं और छठ पूजा को लेकर दिए गए बयान पर विवाद के बीच उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अब शो नहीं हो रहा है. 

उनके स्टैंडअप शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. इसके बाद कॉमेडियन ने पब्लिकली माफी भी मांगी थी.

कॉमेडियन का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ बंद
कॉमेडियन यश माहेश्वरी का इंस्टाग्राम हैंडल @almostyash फिलहाल अवेलेबल नहीं है. उनके अकाउंट पर जाने पर 'सॉरी, ये पेज अवेलेबल नहीं है' लिखा हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि, ये साफ नहीं है कि उन्होंने खुद अपना अकाउंट डीएक्टिवेट किया है या फिर इसे हटा दिया गया है.

आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा विवाद?
ये विवाद यश के स्टैंडअप शो 'मॉरली क्वेश्चनेबल स्टैंडअप कॉमेडी' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुरू हुआ. इस वीडियो में उन्होंने बिहार की महिलाओं, छठ पूजा के दौरान उनके सिंदूर लगाने के पारंपरिक तरीके और उनकी घरेलू जिंदगी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं.

उनके इस मजाक पर कई लोगों ने नाराजगी जताई. लोगों ने इसे बिहार की महिलाओं के साथ-साथ छठ पूजा की सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताओं का अपमान बताया. इसके बाद यश को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और उन्होंने माफी भी मांगी.

कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग 
बीजेपी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता ऋतु जायसवाल ने भी यश माहेश्वरी की टिप्पणियों पर नाराजगी जताई. उन्होंने बिहार के हर जिले में कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की. साथ ही छठ पूजा और इस त्योहार को मनाने वाली महिलाओं पर की गई टिप्पणियों को लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की.

विवाद बढ़ने के बाद यश ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक माफी का वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने कहा, 'हाल ही में मैंने एक वीडियो डाला था, जिसमें बिहार की कुछ सांस्कृतिक चीजों के बारे में बात कर रहा था. मुझे लगता है कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था. मैं अपनी इस गलती को पूरी तरह स्वीकार करता हूं और माफी मांगता हूं. मेरा ये इंटेशन नहीं था. मैं आगे से हर एक चीजों का ध्यान रखूंगा. मेरी साइड से ऐसा कोई कंटेंट ना जाए. इस मामले में मेरी तरफ से 100  परसेंट गलती हुई है.'

Yash Maheshwari has apologised for his controversial video on Chhath Puja. Bihar Police's silence has given such people the courage to openly insult Bihar's culture and traditions. https://t.co/i3ENMKqCDn

— The Bihar Index (@IndexBihar) November 24, 2026

कौन हैं यश माहेश्वरी?
बता दें, यश माहेश्वरी जयपुर में जन्मे स्टैंडअप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर हैं. फिलहाल वो दिल्ली में रहते हैं. यश अपनी बेबाक कॉमेडी, बिना किसी झिझक के किए गए मजाक और दर्शकों के साथ बातचीत करने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं. 

          View this post on Instagram                      

A post shared by Yash Tiwari (@yash.tiwariiiii)

साल 2022 में वो दिल्ली आ गए थे और यहां के कॉमेडी सर्किट का हिस्सा बन गए. यश ने कॉमेडियन अतुल खत्री के शो में ओपनिंग की है और बिस्वा कल्याण रथ के साथ भी मंच शेयर किया है. वो अपने स्टैंडअप शो यूट्यूब पर भी शेयर करते हैं. इनमें 'मॉरली क्वेश्चनेबल स्टैंडअप कॉमेडी' भी शामिल है, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद वो विवादों में आ गए.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗