6 नवंबर 2026, 11:37 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बिहार में अपराधी बेखौफ! अरवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

बिहार के अरवल जिले में अपराधियों ने गुरुवार (5 नवंबर 2026) की रात दो व्यवसायियों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में ज्वेलरी दुकानदार मनोज कुमार की मौत हो गई. वहीं, कॉस्मेटिक दुकानदार राधाकांत मिश्रा घायल हो गए. वारदात कुर्था थाना क्षेत्र के मोतीपुर बाजार के पास हुई.

बिहार में अपराधी बेखौफ! अरवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार के अरवल जिले में अपराधियों ने गुरुवार (5 नवंबर 2026) की रात दो व्यवसायियों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में ज्वेलरी दुकानदार मनोज कुमार की मौत हो गई. वहीं, कॉस्मेटिक दुकानदार राधाकांत मिश्रा घायल हो गए. वारदात कुर्था थाना क्षेत्र के मोतीपुर बाजार के पास हुई.

दोनों दुकानदार दुकान बंद कर टेंपो से कुर्था लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें रोककर गोलीबारी शुरू कर दी. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई.

मनोज कुमार और राधाकांत मिश्रा मोतीपुर बाजार में अपनी दुकान चलाते थे. गुरुवार रात दोनों दुकान बंद करने के बाद टेंपो से कुर्था लौट रहे थे. रास्ते में बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनका टेंपो रुकवा लिया. इसके बाद बिना कुछ कहे फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों ने मनोज कुमार को चार गोलियां मारीं.

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह प्रयागराज के लिए रवाना, पप्पू सलमान की शादी में होंगे शामिल

रास्ते में हुई मनोज कुमार की मौत

गोली लगने से मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. वहीं, राधाकांत मिश्रा की जांघ में भी गोली लगी. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घायल दुकानदार ने बताई वारदात की कहानी

घायल राधाकांत मिश्रा ने बताया कि बाइक पर तीन अपराधी सवार थे. तीनों के हाथ में हथियार थे. उन्होंने टेंपो रुकवाया और अचानक गोली चलाने लगे. हमले के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी व्यवसायियों पर हमला हो चुका था. हालांकि, पुराने हमले और इस वारदात के बीच संबंध की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है.

15 दिनों में गिरफ्तारी का पुलिस ने किया दावा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. एसडीपीओ कुमार संजय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है. पुलिस ने 15 दिनों के भीतर आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में डर और नाराजगी है. उन्होंने सीएम सम्राट के अपराध मुक्त बिहार वाले बयान पर भी सवाल उठाया है. 

यह भी पढ़ें- बिहार को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 21 नवंबर को वैशाली में कार्यक्रम

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗