28 अक्टूबर 2026, 3:17 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

भाजपा काशी में हारी, गोरखपुर में कड़ी टक्कर:11 सीटों में भाजपा 5, सपा 2 जीती; अखिलेश बोले-हुड़दंग मत करना, भाजपा छवि बिगाड़ेगी

यूपी में विधान परिषद (MLC) चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त लगातार कम हो रही है। निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं, अब तक 7 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें भाजपा ने 5 और सपा ने 2 सीटें जीती हैं। काशी में भाजपा को झ

भाजपा काशी में हारी, गोरखपुर में कड़ी टक्कर:11 सीटों में भाजपा 5, सपा 2 जीती; अखिलेश बोले-हुड़दंग मत करना, भाजपा छवि बिगाड़ेगी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
यूपी में विधान परिषद (MLC) चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त लगातार कम हो रही है। निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं, अब तक 7 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें भाजपा ने 5 और सपा ने 2 सीटें जीती हैं। काशी में भाजपा को झटका लगा है। यहां शिक्षक सीट पर पार्टी को हार मिली है, जबकि स्नातक सीट पर उसका प्रत्याशी पीछे चल रहा है। आगरा में फूट-फूट कर रोते हुए इस्लाम धर्म कबूलने की धमकी देने वाले सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल जीत गए हैं। शिक्षक सीट पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी को हराया। आगरा की स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र प्रताप सिंह और झांसी स्नातक सीट पर सपा के डॉ. मान सिंह यादव ने जीत का दावा किया है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इससे पहले, भाजपा ने मेरठ स्नातक और शिक्षक दोनों MLC सीटें जीत लीं। स्नातक सीट पर दिनेश गोयल और शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा जीते। बरेली शिक्षक सीट भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने जीती। लखनऊ शिक्षक सीट पर भाजपा के उमेश द्विवेदी जीते। 23 अक्टूबर को 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हुए चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी में उतरे थे। चुनाव बैलेट पेपर से हुआ था। पूरे नतीजे आज दोपहर के बाद साफ हो जाएंगे। लिस्ट में देखिए, कौन जीता और कौन पीछे?
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗