7 नवंबर 2026, 2:37 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

भाजपा विधायक बोले-पार्टी के लोग निपटाना चाहते हैं, बेनकाब करूंगा:विधायक गुर्जर का अखिलेश को चैलेंज- कारसेवा करके दिखाइए

यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। उन्नाव से भाजपा विधायक अनिल सिंह ने पार्टी में भितरघात करने वालों को तीन महीने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा- हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा, ताकि भाजपा का कमल न खिल पाए। मुझे निपटाने का प्लान कामयाब नहीं होगा। सबको बेनकाब करूंगा। मेरा विरोध करना है तो करो, लेकिन अगर मैं जीत गया तो विरोध झेलने

भाजपा विधायक बोले-पार्टी के लोग निपटाना चाहते हैं, बेनकाब करूंगा:विधायक गुर्जर का अखिलेश को चैलेंज- कारसेवा करके दिखाइए
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। उन्नाव से भाजपा विधायक अनिल सिंह ने पार्टी में भितरघात करने वालों को तीन महीने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा- हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा, ताकि भाजपा का कमल न खिल पाए। मुझे निपटाने का प्लान कामयाब नहीं होगा। सबको बेनकाब करूंगा। मेरा विरोध करना है तो करो, लेकिन अगर मैं जीत गया तो विरोध झेलने के लिए तुम भी तैयार रहना। तब रोना मत। इधर, कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव के बयानों पर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "क्या सपा प्रमुख भगवान श्रीकृष्ण में विश्वास रखते हैं? मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे इस पर स्थिति स्पष्ट करें। उन्हें यादव समाज का लगातार अपमान करने पर शर्म आनी चाहिए। वे आगे आएं और कहें कि वे कारसेवा में हिस्सा लेंगे। राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ आंदोलन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र बचाओ, लेकिन BJP से। उन्हें अराजकता की परिभाषा समझनी चाहिए। अराजकता तब होती है, जब सत्ता में रहते हुए जनता का वोट लूट लिया जाए।"
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗