भैयादूज पर टीचर की चेन चुराने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार:सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, आरोपी आपस में देवरानी-जेठानी
मुरादाबाद में भैयादूज के दिन ऑटो में सफर कर रही शिक्षिका की सोने की चेन चुराने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान की। उनके पास से चेन के तीन टुकड़े मिले हैं। तीनों महिलाएं आपस में देवरानी-जेठानी हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी

मुरादाबाद में भैयादूज के दिन ऑटो में सफर कर रही शिक्षिका की सोने की चेन चुराने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान की। उनके पास से चेन के तीन टुकड़े मिले हैं। तीनों महिलाएं आपस में देवरानी-जेठानी हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी कविता शर्मा मूंढापांडे ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। 11 नवंबर 2026 की शाम वह अपने भाई और कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सुधीर पाठक के घर भैयादूज मनाकर लौट रही थीं। रोडवेज के पास कविता एक ऑटो में सवार हुईं। उसमें पहले से मौजूद तीन महिलाओं ने मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन चुरा ली। घटना का पता चलने पर शिक्षिका ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसके आधार पर शुक्रवार को बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर निवासी मनीषा, राधा और कविता को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चेन के तीन टुकड़े मिले। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे ऑटो, बस और दूसरे सवारी वाहनों में सफर करती थीं। मौका देखकर महिलाओं के गले से सोने की चेन और दूसरे जेवर चुरा लेती थीं। पुलिस उनसे अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗