3 अक्टूबर 2026, 3:30 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

भारत को एशियन गेम्स में पांचवां गोल्ड:नीरू ट्रैप शूटिंग में सोना जीतने वाली पहली भारतीय महिला; आज बनेगी मेडल की हाफ सेंचुरी

भारत ने एशियन गेम्स में पांचवां गोल्ड मेडल जीत लिया है। निशानेबाज नीरू ढांडा ने मंगलवार को विमेंस ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। वे इस इवेंट में सोना जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। 26 साल की नीरू ने फाइनल में 30 में से 28 निशाने टारगेट पर लगाए। चीन की सन यूनोंग (26 अंक) दूसरे और कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक (21 अंक) तीसरे न

भारत को एशियन गेम्स में पांचवां गोल्ड:नीरू ट्रैप शूटिंग में सोना जीतने वाली पहली भारतीय महिला; आज बनेगी मेडल की हाफ सेंचुरी
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
भारत ने एशियन गेम्स में पांचवां गोल्ड मेडल जीत लिया है। निशानेबाज नीरू ढांडा ने मंगलवार को विमेंस ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। वे इस इवेंट में सोना जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। 26 साल की नीरू ने फाइनल में 30 में से 28 निशाने टारगेट पर लगाए। चीन की सन यूनोंग (26 अंक) दूसरे और कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक (21 अंक) तीसरे नंबर पर रहीं। शपथ भारद्वाज पुरुषों के ट्रैप फाइनल में 10 शॉट के बाद बाहर हो गए। उन्होंने पहले 10 शॉट में 7 निशाने लगाए और आठवें स्थान पर रहे। भारत ने अब तक 5 गोल्ड सहित 47 मेडल जीते हैं। आज भारत मेडल की हाफ सेंचुरी पूरी कर सकता है। भारत को विमेंस टीम इवेंट में सिल्वर मिला भारतीय महिला टीम ने 328 अंक लेकर ट्रैप इवेंट में सिल्वर जीता। टीम में नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर शामिल रहीं। इस इवेंट में चीन ने 346 अंक के साथ गोल्ड और कुवैत ने 325 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता। भारत को 5वां गोल्ड मिला, शूटिंग में दूसरा यह भारत का एशियन गेम्स 2026 में 5वां गोल्ड है। यह व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला गोल्ड है। शूटर्स ने भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है। पहला गोल्ड पिस्टल शूटिंग के मिक्स्ड इवेंट में आया। इससे पहले 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल दिला चुके हैं। शूटिंग में अब तक 14 मेडल आ चुके हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗