8 नवंबर 2026, 3:48 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी दर्शन के लिए 2km लंबी लाइन:मंदिर के बाहर आधी रात से खड़े लोग; काशी में पांच दिन तक दर्शन होंगे

काशी में शुक्रवार को धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा ने अपने स्वर्णमयी स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर के बाहर 2 किमी लाइन रही। श्रद्धालु आधी रात से मंदिर के बाहर खड़े रहे। दर्शन के बाद भक्तों को प्रसाद में सिक्के और लावा दिए गए। उनका कहना है कि इससे घर-परिवार में धन की कमी नहीं आती। देर रात तक करीब 2 लाख भक्तों ने दर्शन किए। सुबह 4

मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी दर्शन के लिए 2km लंबी लाइन:मंदिर के बाहर आधी रात से खड़े लोग; काशी में पांच दिन तक दर्शन होंगे
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
काशी में शुक्रवार को धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा ने अपने स्वर्णमयी स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर के बाहर 2 किमी लाइन रही। श्रद्धालु आधी रात से मंदिर के बाहर खड़े रहे। दर्शन के बाद भक्तों को प्रसाद में सिक्के और लावा दिए गए। उनका कहना है कि इससे घर-परिवार में धन की कमी नहीं आती। देर रात तक करीब 2 लाख भक्तों ने दर्शन किए। सुबह 4 बजे मां का शृंगार किया गया। फिर विशेष पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। भक्त प्रथम तल पर विराजमान मां का दर्शन कर खजाना लेने पहुंचे। 5 दिनों तक श्रद्धालुओं को मां के दर्शन के साथ खजाना प्रसाद भी दिया जाएगा। अभिजीत मुहूर्त में विशेष पूजन और आरती के बाद मां के खजाने के साथ 21 किलो के रजत खजाने की भी पूजा-अर्चना की जाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗