13 अक्टूबर 2026, 12:51 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

मऊ में मिशन शक्ति 6.0 शुरू, पुलिस ने निकाली रैली:महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर, बाजारों में बढ़ेगी निगरानी

मऊ में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति 6.0 अभियान शुरू हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस टीम ने शहर में पैदल मार्च निकाला। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, नगर मजिस्ट्रेट रमेश और सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह की अगुवाई में महिला पुलिस फोर्स और कई थानों की पुलिस ने शहादतपुरा से गाजीपुर

मऊ में मिशन शक्ति 6.0 शुरू, पुलिस ने निकाली रैली:महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर, बाजारों में बढ़ेगी निगरानी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मऊ में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति 6.0 अभियान शुरू हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस टीम ने शहर में पैदल मार्च निकाला। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, नगर मजिस्ट्रेट रमेश और सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह की अगुवाई में महिला पुलिस फोर्स और कई थानों की पुलिस ने शहादतपुरा से गाजीपुर तिराहा तक रैली निकाली। पुलिसकर्मियों ने बाजारों और मुख्य रास्तों पर सुरक्षा जांची। पुलिस ने महिलाओं और युवतियों से बात कर उन्हें हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा के बारे में बताया। किसी भी परेशानी में तुरंत पुलिस की मदद लेने को कहा गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि अभियान में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता मिलेगी। त्योहारों को देखते हुए बाजारों, पूजा स्थलों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗