मकबरा में सफाई और कूड़ा उठाने का काम शुरू:स्वामी विवेकानंद वार्ड में दीपावली से पहले अभियान, पार्षद राजू गुप्ता ने दी जानकारी
नगर निगम के स्वामी विवेकानंद वार्ड स्थित मकबरा में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। गलियों और आसपास के इलाकों की सफाई हो रही है। घरों से निकलने वाला कूड़ा भी नियमित उठाया जा रहा है। इससे स्थानीय लोग खुश हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपावली का त्योहार नजदीक है। वार्ड में लगातार सफाई होने से इलाका साफ दिखने लगा है। सफाई वाहन घरों से

नगर निगम के स्वामी विवेकानंद वार्ड स्थित मकबरा में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। गलियों और आसपास के इलाकों की सफाई हो रही है। घरों से निकलने वाला कूड़ा भी नियमित उठाया जा रहा है। इससे स्थानीय लोग खुश हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपावली का त्योहार नजदीक है। वार्ड में लगातार सफाई होने से इलाका साफ दिखने लगा है। सफाई वाहन घरों से कूड़ा निकलने के बाद उसे उठा लेता है।
वार्ड पार्षद राजू गुप्ता ने बताया कि आने वाले त्योहारों को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम की टीम सफाई कर रही है, ताकि दीपावली और अन्य त्योहारों पर वार्ड साफ-सुथरा रहे।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
