25 नवंबर 2026, 4:51 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

'मजहब से कोई लेना-देना नहीं है...' शबाना आजमी बोलीं- ना बुर्का पहनती हूं, ना नमाज पढ़ती हूं

हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी इस्लाम में महिलाओं के हिजाब और बुर्का पहनने जैसी चीजों को लकर खुलकर बात रखती हैं. एक बार फिर से उन्होंने बुर्का पर चर्चा की और कहा कि किसी भी महिला पर बुर्का पहनने का दबाव नहीं होना चाहिए. क्योंकि कुरान में ऐसा नहीं लिखा है. वहीं उन्होंने खुद को मुस्लिम कहा,

'मजहब से कोई लेना-देना नहीं है...' शबाना आजमी बोलीं- ना बुर्का पहनती हूं, ना नमाज पढ़ती हूं
स्रोत: abp world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी इस्लाम में महिलाओं के हिजाब और बुर्का पहनने जैसी चीजों को लकर खुलकर बात रखती हैं. एक बार फिर से उन्होंने बुर्का पर चर्चा की और कहा कि किसी भी महिला पर बुर्का पहनने का दबाव नहीं होना चाहिए. क्योंकि कुरान में ऐसा नहीं लिखा है. वहीं उन्होंने खुद को मुस्लिम कहा, लेकिन ये भी बताया कि वो ना बुर्का पहनने के सपोर्ट में नहीं है और न ही वो नमाज पढ़ती है.

कुरान में नहीं लिखा है कि बुर्का पहनना चाहिए 

हाल ही में शबाना आजमी ने उषा काकड़े से बातचीत में बुर्का को लेकर कहा, 'कुरान में ये नहीं लिखा है कि आपको बुर्का पहनना चाहिए. कुरान में ये है कि महिला और पुरुष दोनों की नजरों में विनम्रता होनी चाहिए.'

नहीं होना चाहिए दबाव

शबाना का मानना है कि किसी पर भी बुर्का पहनने और ना पहनने का दबाव नहीं होना चाहिए. दिग्गज एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं बुर्का नहीं पहनती हूं, लेकिन मान लीजिए कि कोई मुझे बुर्का पहनने से रोकेगा तो मैं इसका विरोध जताऊंगी और तीन-तीन बुर्के पहन लूंगी. धर्मनिरपेक्षता की आड़ लेकर कट्टरवाद को ना फैलाया जाए.'

बता दें कि शबाना आजमी के पति और दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर खुद को नास्तिक बताते रहते हैं. पति का जिक्र करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं कभी इंशाअल्लाह और माशाअल्लाह करती रहती हूं तो जावेद कहते हैं, 'ऐसा क्यों करती हो? तुम्हें कैसा लगेगा कि कोई अगर 'प्रभु जी की मर्जी' कहता रहे, तो?' एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उनके पति जावेद बहुत पक्के नास्तिक हैं.

'हमें मजहब से लेना-देना नहीं'

शबाना आजमी ने आगे आस्था को एक निजी मामला बताया और साफ किया कि वो मुस्लिम होते हुए भी ना नमाज पढ़ती हैं और ना ही उनका मजहब से कोई लेना देना है. उन्होंने कहा, 'हां, मैं एक मुस्लिम हूं. मैं खाना-पीना, ईद और उर्दू को पसंद करती हूं, लेकिन हमारा मजहब से लेना-देना नहीं है, हम नजाम भी नहीं पढ़ते हैं.'

शबाना आजमी के वर्क फ्रंट की बात करें तो 5 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं शबाना आजमी को पिछली बार फिल्म 'आवारापन 2' (2026) में देखा गया था.

समाचार स्रोत

यह खबर abp world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗