मंत्री राजभर बोले- सपा के दर्जनभर विधायक संपर्क में हैं:सभी छटपटा रहे, कह रहे भाजपा में नहीं तो अपनी पार्टी में ही शामिल कराईए
यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसे लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसा। कहा- सुना है सत्ताधारियों की तरफ से कोई बड़ी प्रेस-कांफ्रेंस हुई। लगता है ‘लखनऊ-एक्सप्रेस’ का इंजन फेल हो गया है, तभी दिल्ली के इंजन ने लखनऊ की कमान किसी और को थमा दिया है। असली खेल तो ल

यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसे लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसा। कहा- सुना है सत्ताधारियों की तरफ से कोई बड़ी प्रेस-कांफ्रेंस हुई। लगता है ‘लखनऊ-एक्सप्रेस’ का इंजन फेल हो गया है, तभी दिल्ली के इंजन ने लखनऊ की कमान किसी और को थमा दिया है। असली खेल तो लखनऊ के इंजन को खटारा साबित करके उसे पर्मानेंट हटाने का है। अब लखनऊवालों की रक्षा कौन करेगा? उधर, पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव यूपी में होना है, लेकिन अखिलेश दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। यूपी के किसी गांव में जाते तो 10 वोट भी बढ़ जाते, लेकिन वे दिल्ली जाकर झूठ बोल रहे हैं। राजभर ने दावा किया कि सपा के दर्जनभर विधायक उनके संपर्क में हैं। वे कह रहे हैं कि भाजपा में टिकट कंफर्म करा दीजिए तो पार्टी में आ जाएंगे। अगर वहां टिकट नहीं मिला तो अपनी पार्टी में ही शामिल करा लीजिए। कहा कि सपा विधायक छटपटा रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि वहां उनका कुछ होने वाला नहीं है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗

