मथुरा में 2337 वाहन चालकों के चालान किए:यातायात माह में छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए
मथुरा में यातायात माह के तहत यातायात पुलिस की ओर से जिलेभर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 23

मथुरा में यातायात माह के तहत यातायात पुलिस की ओर से जिलेभर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 2337 वाहन चालकों के चालान किए गए। यातायात पुलिस की ओर से स्कूलों में पहुंचकर छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि सड़क पर चलते समय सावधानी बरतना और यातायात नियमों का पालन करना कितना जरूरी है। विद्यार्थियों को हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा और सड़क पार करने के सुरक्षित तरीकों के बारे में भी समझाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक यातायात ने पुलिस टीम के साथ शहर के प्रमुख और व्यस्त चौराहों एवं स्थानों पर पहुंचकर आमजन को जागरूक किया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात पुलिस ने लोगों को पंपलेट वितरित किए और यातायात नियमों से संबंधित पुस्तिकाएं देकर नियमों का पालन करने की अपील की। नशे में वाहन चलाने से होने वाले गंभीर सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से व्यापक जनसंदेश अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी जा रही है। यातायात पुलिस का उद्देश्य जागरूकता के माध्यम से सड़क हादसों में कमी लाना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना है। एक ओर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
