23 नवंबर 2026, 2:23 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

मथुरा में मां-बेटे समेत 4 की मौत:ट्रक में घुसी स्विफ्ट कार, 5 घायल; मध्यप्रदेश से वृंदावन घूमने आए थे

मथुरा में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में मां-बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं। कार सवार 5 लोग घायल हैं। परिवार मध्यप्रदेश के भिंड से मथुरा घूमने आए थे। हादसा जैंत क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सोमवार सुबह 7:30 बजे उस वक्त हुआ, जब परिवार बरसाना से रमणरेती जा रहा था। ट

मथुरा में मां-बेटे समेत 4 की मौत:ट्रक में घुसी स्विफ्ट कार, 5 घायल; मध्यप्रदेश से वृंदावन घूमने आए थे
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मथुरा में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में मां-बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं। कार सवार 5 लोग घायल हैं। परिवार मध्यप्रदेश के भिंड से मथुरा घूमने आए थे। हादसा जैंत क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सोमवार सुबह 7:30 बजे उस वक्त हुआ, जब परिवार बरसाना से रमणरेती जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि कार देवाशीष चला रहे थे, उसमें उनकी पत्नी-बच्चे समेत 9 लोग थे। हादसे में हादसे में देवाशीष का बेटा रुद्र (4), मामी रूबी (32), रूबी का बेटा कान्हा (10) और रूबी की फ्रेंड ज्योति (30) की मौत हो गई। देवाशीष, उनकी मां आशा देवी, पत्नी गिरजा देवी, बेटी गौरी (5) और ज्योति की बेटी पलक (12) घायल हो गए। तस्वीरें देखिए… रात भर परिक्रमा की, झपकी की वजह से हादसा होने की आशंका पुलिस के मुताबिक, कार पीछे से ट्रक में घुसी। पुलिस की जांच में सामने आया कि परिवार ने रातभर मथुरा-वृंदावन में दर्शन और परिक्रमा किया। यानी सोए नहीं। कार देवाशीष चला रहे थे, आशंका है कि देवाशीष को झपकी आ गई। इस वजह से कार खड़े ट्रक से टकरा गई। घायलों को सर्वोदय हास्पिटल में एडमिट कराया गया है। एक की हालत गंभीर है। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा- घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। योगी ने मृतकों के परिजन को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की सहायता का ऐलान किया है। -------------------------- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗