मथुरा में महंत राजू दास की अखिलेश यादव को चुनौती:बोले- हम तो कृष्ण जन्मस्थान आ गए, आप कब आएंगे?
अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने मथुरा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को खुले मंच से श्रीकृष्ण जन्मस्थान आने की चुनौती दी। उन्होंने कहा- हम तो आ गए हैं, आप कब आएंगे? अयोध्या से पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि आकर दिखाइए अखिलेश यादव जी। रविवार को मथुरा पहुंचे महंत राजू दास ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गोविंद नगर द्वार यानी गेट नंबर तीन

अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने मथुरा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को खुले मंच से श्रीकृष्ण जन्मस्थान आने की चुनौती दी। उन्होंने कहा- हम तो आ गए हैं, आप कब आएंगे? अयोध्या से पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि आकर दिखाइए अखिलेश यादव जी। रविवार को मथुरा पहुंचे महंत राजू दास ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गोविंद नगर द्वार यानी गेट नंबर तीन पर पोस्टर लेकर यह चुनौती दी। उनके साथ मौजूद अन्य संतों के हाथों में भी पोस्टर दिखाई दिए। पोस्टर पर अखिलेश यादव की साइकिल चलाते हुए तस्वीर थी। पोस्टर पर लिखा- गोली-डंडे खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा था- हम तो आ गए हैं, तुम कब आओगे। अयोध्या से पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि आओ अखिलेश यादव जी।' पोस्टर की आखिरी पंक्ति में लिखा था- 'गोली-डंडे खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।' महंत राजू दास का यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रदेश की राजनीति में अयोध्या और श्रीकृष्ण जन्मभूमि जैसे धार्मिक मुद्दे लगातार चर्चा में हैं। संतों ने मस्जिद हटाने और गुंबद ढकने की मांग की महंत राजू दास के साथ कार्ष्णि नागेंद्र महाराज, काशी विद्वत परिषद पश्चिमी भारत के प्रभारी रोहित रिछारिया समेत कई संतों और धर्माचार्यों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए। दर्शन के बाद संतों ने वहां मौजूद मस्जिद को हटाकर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनाने की मांग की। संतों ने कहा कि जब तक इस मामले में अदालत का अंतिम फैसला नहीं आता, तब तक मस्जिद के गुंबद को ढक दिया जाना चाहिए। कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने कहा कि जन्मभूमि के दर्शन के दौरान सामने मस्जिद दिखाई देने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय आने तक गुंबद ढकने की व्यवस्था की जाए, ताकि दर्शनार्थियों की भावनाएं आहत न हों।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
