30 अक्टूबर 2026, 5:57 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेलीविजन

'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ करवा चौथ सेलिब्रेट किया. उन्होंने इस खास पल की तस्वीरें भी साझा की है. एक्ट्रेस के लिए ये करवा चौथ थोड़ा स्पेशल रहा. इसके बारे में खुद उन्होंने बताया. करवा चौथ पर पति निक जोनस से मिल सरप्राइज के बाद एक्ट्रेस अपने इमोशन को रोक नह

'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ करवा चौथ सेलिब्रेट किया. उन्होंने इस खास पल की तस्वीरें भी साझा की है. एक्ट्रेस के लिए ये करवा चौथ थोड़ा स्पेशल रहा. इसके बारे में खुद उन्होंने बताया. करवा चौथ पर पति निक जोनस से मिल सरप्राइज के बाद एक्ट्रेस अपने इमोशन को रोक नहीं पाईं.

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरों को शेयर किया और बताया कि पति निक के लिए प्रियंका और उनका त्योहार कितना जरूरी है. वो इसके महत्व को कितना समझते हैं. चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने पोस्ट में क्या लिखा.

प्रियंका चोपड़ा बोलीं- मेरे पति जैसा कोई नहीं...

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ के सेलिब्रेशन की फोटोज को शेयर करने के साथ ही लिखा, 'मैंने कहा भी नहीं था, फिर भी वो घर आ गया... उसे पता था कि ये मेरे लिए कितना मायने रखता है. उसने इस तरह से अपना टूर प्लान किया कि वो करवा चौथ पर घर पर ही रहे. मेरे पति के जैसा कोई नहीं है. काश आप सभी को भी ऐसा ही प्यार मिले. हैप्पी करवा चौथ.'

          View this post on Instagram                      

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इसके अलावा अगर प्रियंका चोपड़ा के करवा चौथ लुक की बात करें तो इसमें एक्ट्रेस को रेड कलर के सलवार सूट में देखा गया. इस दौरान वो सादगी भरे लुक में बेहद ही प्यारी लगीं. फोटोज में निक व्हाइट कलर के कुर्ता पायजामा में नजर आए. वहीं, बेटी मालती को भी रेड कलर के प्रियंका से मैचिंग सलवार सूट में देखा गया.

प्रियंका चोपड़ा प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर प्रियंका चोपड़ा के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो वो इन दिनों फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं. इसके जरिए वो पहली बार एसएस राजामौली के साथ काम कर रही हैं.  वहीं, ये पहली बार होगा जब वो महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं. उनकी इस बड़े बजट की फिल्म की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗