23 नवंबर 2026, 2:49 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

मेरठ पुलिस ने सीखे सॉफ्ट स्किल्स के गुर:6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. श्वेता रस्तोगी ने दी ट्रेनिंग

मेरठ पुलिस ने फरियादियों से बिहेवियर और सॉफ्ट स्किल्स के गुर सीखे। मेरठ पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। पुलिस इंस्पेक्टर्स और सब-इंस्पेक्टर्स को ये प्रशिक्षण दिया गया। इसमें डॉ. श्वेता रस्तोगी ने सभी पुलिस अफसरों को सॉफ्ट स्किल्स के गुर सिखाए। छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में सॉफ्ट स्किल्स एवं व्य

मेरठ पुलिस ने सीखे सॉफ्ट स्किल्स के गुर:6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. श्वेता रस्तोगी ने दी ट्रेनिंग
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मेरठ पुलिस ने फरियादियों से बिहेवियर और सॉफ्ट स्किल्स के गुर सीखे। मेरठ पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। पुलिस इंस्पेक्टर्स और सब-इंस्पेक्टर्स को ये प्रशिक्षण दिया गया। इसमें डॉ. श्वेता रस्तोगी ने सभी पुलिस अफसरों को सॉफ्ट स्किल्स के गुर सिखाए। छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यक्तित्व विकास विशेषज्ञ डॉ. श्वेता रस्तोगी ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर्स एवं सब-इंस्पेक्टर्स को ट्रेंड किया। एंगर मैनेजमेंट से लेकर टाइम मैनेजमेंट सिखाया प्रतिभागियों को सॉफ्ट स्किल्स डेवलपमेंट, इमोशनल इंटेलिजेंस (भावनात्मक बुद्धिमत्ता), एंगर मैनेजमेंट (क्रोध प्रबंधन), इफेक्टिव कम्युनिकेशन (प्रभावी संवाद कौशल) एवं टाइम मैनेजमेंट (समय प्रबंधन) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। धैर्य, अनुशासन और इमोशनल सपोर्ट की दी जानकारी डॉ. रस्तोगी ने अपने सत्रों में इस बात पर विशेष जोर दिया कि पुलिस सेवा में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनसामान्य के प्रति संवेदनशील व्यवहार, प्रभावशाली संवाद, धैर्य, आत्मानुशासन एवं भावनात्मक परिपक्वता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सॉफ्ट स्किल्स का विकास पुलिस अधिकारियों की कार्यक्षमता एवं पेशेवर व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗