मेरठ में पत्नी ने गला घोंटकर पति को मार डाला:पहले बोली- हार्ट अटैक से मरे, फिर कहा- प्रेमी के साथ मिलकर मार दिया
मेरठ में ब्यूटीशियन ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। परिवार को गुमराह करने के लिए उसने पति की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई। परिवार ने भी इसे सामान्य मौत मानकर शव दफना दिया। सोमवार को पति का मोबाइल तलाशा गया तो चौंकाने वाला राज खुला। हत्या के बाद पत्नी ने पति का मोबाइल कपड़ों के ढेर के नीचे छिपा दिया था। मोबाइल से महिला के

मेरठ में ब्यूटीशियन ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। परिवार को गुमराह करने के लिए उसने पति की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई। परिवार ने भी इसे सामान्य मौत मानकर शव दफना दिया। सोमवार को पति का मोबाइल तलाशा गया तो चौंकाने वाला राज खुला। हत्या के बाद पत्नी ने पति का मोबाइल कपड़ों के ढेर के नीचे छिपा दिया था। मोबाइल से महिला के दूसरे युवक के साथ अफेयर की जानकारी मिली। परिवार ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पति की हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि पति उसे मारता-पीटता था, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। इस वारदात में उसने पास में रहने वाले अपने प्रेमी की मदद ली। परिवार के लोगों ने उसके कबूलनामे का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद पुलिस ने ब्यूटीशियन और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। परिवार ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। मामला लोहिया नगर की जाकिर नगर कॉलोनी का है। 2 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से पूरा मामला जानिए… मुजफ्फरनगर के रसूलपुर-दभेड़ी निवासी जुल्फिकार के बेटे तालिब (30) की शादी चार साल पहले मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके के अंजुम पैलेस निवासी मोमिन की बेटी इल्मा (27) से हुई थी। दोनों की तीन साल की एक बेटी है। तालिब राजमिस्त्री का काम करता था। शादी के बाद से वह पत्नी के साथ मेरठ की जाकिर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। इल्मा पास में ही स्थित सिग्नेचर स्टाइल ब्यूटी स्टूडियो में काम करती थी। 28 सितंबर को तालिब काम से घर लौटा। शाम करीब 7 बजे इल्मा ने तालिब के मोबाइल से परिवार के लोगों को फोन कर बताया कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही फतेहुल्लापुर में रहने वाला तालिब का चचेरा भाई अकरम सबसे पहले घर पहुंचा। इल्मा ने अकरम को बताया कि तालिब काम से लौटने के बाद अचानक बीमार पड़ गया। वह बिस्तर पर लेटा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। तालिब के परिवार के लोग उसी रात उसका शव मुजफ्फरनगर स्थित पैतृक गांव रसूलपुर-दभेड़ी ले गए। इल्मा भी परिवार के साथ गांव पहुंची। 29 सितंबर को तालिब के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान इल्मा पति की मौत पर रोती रही। 30 सितंबर को इल्मा ससुराल से वापस मेरठ लौट आई। देवर ने मोबाइल मांगा तो इल्मा ने किया इनकार तालिब की मौत के बाद परिवार के लोगों को हार्ट अटैक से मौत की बात पूरी तरह सही नहीं लग रही थी। इसी वजह से 1 अक्टूबर को तालिब के मामा का बेटा रईस मेरठ स्थित इल्मा के घर पहुंचा। उसने इल्मा से तालिब का मोबाइल मांगा, लेकिन उसने मोबाइल के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद रईस ने खुद ही कमरे में तालिब का मोबाइल तलाशना शुरू कर दिया। तलाशी के दौरान उसे तालिब के ही एक कपड़े के नीचे मोबाइल मिल गया। रईस ने मोबाइल ऑन कर उसमें मौजूद मैसेज और चैटिंग देखी। मोबाइल में तालिब और अमन के बीच बातचीत मिली। चैट में तालिब ने अमन को अपनी पत्नी से बात करने से मना किया था। इससे रईस को इल्मा पर शक गहरा गया। इसके बाद उसने इल्मा की मां के सामने ही उससे पूछताछ शुरू कर दी। इल्मा का कबूलनामा पढ़िए… देवर रईस की पूछताछ में इल्मा ने पति तालिब की हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि तालिब आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। 28 सितंबर को भी काम से लौटने के बाद उसने इल्मा के साथ मारपीट की। इससे नाराज होकर उसने अमन को फोन कर घर बुला लिया। अमन अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा। इल्मा के मुताबिक, इसके बाद अमन और उसके दोस्त ने तालिब के साथ मारपीट की। इसी दौरान तीनों ने मिलकर तालिब को काबू में कर लिया। इसके बाद अमन ने इल्मा की चुन्नी का इस्तेमाल कर तालिब की जान ले ली। इल्मा ने बताया कि घटना के बाद अमन ने उसे किसी को कुछ नहीं बताने के लिए कहा। उसी ने परिवार से तालिब की मौत हार्ट अटैक से होने की बात कहने को कहा। इल्मा के मुताबिक, अमन ने यह भी वादा किया था कि उसकी इद्दत पूरी होने के बाद वह उससे निकाह कर लेगा। CO बोले- कब्र से निकाला जाएगा शव सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि तालिब को मुजफ्फरनगर में सुपुर्द-ए-खाक किया गया है। मामले में वहां के डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है। मंगलवार को शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल इल्मा पुलिस की निगरानी में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपों की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। --------------
यह खबर भी पढ़ें…
अतीक का शूटर अरमान चेहरा ढंककर कोर्ट पहुंचा:उमेश पाल की हत्या में गिरफ्तारी हुई; बिहार पुलिस वापस ले जाएगी माफिया अतीक अहमद के शूटर अरमान को पुलिस ने सोमवार शाम करीब 4:15 बजे प्रयागराज कोर्ट में पेश किया। स्पेशल जज एससी-एसटी मयंक कुमार की कोर्ट ने अरमान को 14 दिन के लिए जेल भेजने का आदेश दिया। अब प्रयागराज पुलिस कोर्ट में अरमान को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दाखिल करेगी। दरअसल, उमेश पाल हत्याकांड में अरमान को प्रयागराज पुलिस ने सोमवार को ऑफिशियली गिरफ्तार किया है।पूरी खबर पढ़ें
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
