मेरठ में युवक की मौत:बहन ने जताया हत्या का शक, भाई बोला- कई दिन से पी रहा था शराब
मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में बुधवार सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में मिला, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुलंदशहर से भाई के घर पहुंची बहन ने मौत पर सवाल उठाते हुए हत्या का शक जताया है। उसने घर में रहने वाले अन्य लोगों पर शक जताते हुए कार्रवाई क

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में बुधवार सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में मिला, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुलंदशहर से भाई के घर पहुंची बहन ने मौत पर सवाल उठाते हुए हत्या का शक जताया है। उसने घर में रहने वाले अन्य लोगों पर शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक के शराब पीने का आदी होने की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। सुबह सपना आया, भाई को फोन किया सुभाष नगर की गली नंबर 3/1 में प्रहलाद सिंह का मकान है। परिवार में उनके दो बेटे मुकेश और मनोज और एक बेटी सीमा हैं। मनोज और सीमा की शादी हो चुकी है। सीमा बुलंदशहर में रहती है। उसने बताया कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे उसे सपना आया कि मुकेश की तबीयत खराब है। उसने भाई को फोन किया, लेकिन कॉल नहीं उठी। अनहोनी की आशंका में वह अपनी बेटी और दामाद के साथ मेरठ पहुंच गई। घर पहुंचने पर मुकेश मृत मिला। सीमा ने आरोप लगाया कि मुकेश कमरे में मृत पड़ा था, लेकिन पास के कमरे में सो रहे परिवार के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। उसने मुकेश की मौत में वहां रहने वाले अन्य लोगों का हाथ होने का शक जताया। सीमा ने रोते हुए कहा कि वह भाई को अपने साथ ले जाने आई थी। पांच दिन पहले भाई के घर आया था मुकेश मुकेश के भाई मनोज ने पुलिस को बताया कि मुकेश पांच दिन पहले ही उनके घर आया था। मनोज के मुताबिक, उसके मालिक के यहां शादी थी, जहां मुकेश ने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी। इसके बाद उसे वहां से भेज दिया गया था। मनोज ने बताया कि मुकेश कई दिनों से ज्यादा शराब पी रहा था। बुधवार सुबह करीब 5 बजे उसने मुकेश को पानी भी पिलाया था। इसके बाद वह सो गया। मालिक के यहां करता था काम मनोज के मुताबिक, मुकेश मोहनपुरी में एक प्रकाशक के यहां काम करता था। उसके मालिक ने रहने के लिए एक कमरा भी दिया था। मालिक के यहां शादी में शराब पीने और हंगामा करने के बाद मुकेश घर आ गया था। मनोज ने बताया कि जब मुकेश घर आया था, तब उसके सिर में चोट लगी थी और टांके भी लगवाने पड़े थे। पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 112 नंबर पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗

