3 अक्टूबर 2026, 11:55 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग पर अधिवक्ता-पुलिस आमने-सामने:बस रोकी तो कमिश्नरी बढ़े, 2 बजे सीएम से मुलाकात के आश्वासन पर रुके

मेरठ में सोमवार को अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर आवाज उठाई। अधिवक्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने सुभारती विश्वविद्यालय जाने की तैयारी में थे, इसी दौरान पुलिस ने उनकी बस को घेर लिया। इससे अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच टकराव की नौबत आ गई। बस में चढ़ने को लेकर पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं के

मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग पर अधिवक्ता-पुलिस आमने-सामने:बस रोकी तो कमिश्नरी बढ़े, 2 बजे सीएम से मुलाकात के आश्वासन पर रुके
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मेरठ में सोमवार को अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर आवाज उठाई। अधिवक्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने सुभारती विश्वविद्यालय जाने की तैयारी में थे, इसी दौरान पुलिस ने उनकी बस को घेर लिया। इससे अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच टकराव की नौबत आ गई। बस में चढ़ने को लेकर पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में अधिवक्ता जुलूस लेकर कमिश्नरी की ओर बढ़ गए। अधिकारियों ने बातचीत के बाद दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद अधिवक्ता रुक गए। अब विस्तार से पढ़िए... बस में चढ़ने से रोकने पर बढ़ा विवाद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने के लिए अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल बस से सुभारती विश्वविद्यालय जाने वाला था। इसी दौरान पुलिस ने बस को घेर लिया। अधिवक्ताओं ने बस में चढ़ने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले और एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के सामने बस रोके जाने पर नाराजगी जताई। विवाद बढ़ने के बाद अधिवक्ता जुलूस के रूप में कमिश्नरी की ओर जाने लगे। पुलिस-प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन अधिवक्ता मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग पर अड़े रहे। कमिश्नरी के पास दोनों अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से बातचीत शुरू की। काफी देर तक चली बातचीत में प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का भरोसा दिया गया। दो बजे मुलाकात के भरोसे पर वापस लौटे प्रशासन ने अधिवक्ताओं को बताया कि दोपहर दो बजे उनके प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराई जाएगी। इसके बाद अधिवक्ताओं ने आगे बढ़ने का फैसला टाल दिया और वापस लौट गए। पश्चिमी यूपी में लंबे समय से चल रही मांग दरअसल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि पश्चिमी यूपी के लोगों को न्यायिक काम के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इसी मांग को मुख्यमंत्री के सामने रखने के लिए अधिवक्ता सोमवार को उनके कार्यक्रम में प्रतिनिधिमंडल के साथ जाना चाहते थे।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗