मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- राष्ट्रपति का वोट चोरी से इनकार नहीं; जंतर-मंतर पर आज CJP का प्रोटेस्ट; पीएम मोदी के नाम पर होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
नमस्कार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी, खड़गे, प्रियंका, ममता समेत 10 विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। आज जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन है। 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. राहुल बोल

नमस्कार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी, खड़गे, प्रियंका, ममता समेत 10 विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। आज जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन है। 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. राहुल बोले- राष्ट्रपति ने वोट चोरी से इनकार नहीं किया, हमसे सबूत मांगे; सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत 10 विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। विपक्षी गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाला ज्ञापन सौंपा। राहुल ने कहा- पूरा देश जानता है कि देश में वोट चोरी हो रही है। राष्ट्रपति ने भी इससे इनकार नहीं किया। उन्होंने हमसे इसके सबूत मांगे हैं। अब हम सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। 4 दिनों में तीसरा मार्च पूरी खबर पढ़ें... 2. जंतर-मंतर पर आज CJP का प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग; 45 मेट्रो बंद, 4 किमी की रेंज में इंटरनेट बंद, सुरक्षा में BSF-CRPF तैनात कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन है। 38000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है। पूरे इलाके में सैकड़ों CCTV लगाए गए हैं। इसके अलावा... प्रदर्शन पर सुनवाई, SC ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई शनिवार को होने वाले प्रदर्शन को लेकर ज्यादा सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा- आपको कुछ चीजों को रोकना ही होगा। उन्हें रोकने के लिए सिर्फ उतनी ही कार्रवाई करें जितनी जरूरी हो। CJI ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि आप मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल करें। इस बात का हमेशा ध्यान रखा जाना चाहिए। इसी के साथ कोर्ट ने कहा कि दिल्ली मेट्रो और ट्रेन सर्विस पूरी तरह बंद नहीं कर सकते। पूरी खबर पढ़ें... 3. पीएम मोदी के नाम से जाना जाएगा नोएडा एयरपोर्ट, अग्निवीरों को 20% आरक्षण; योगी कैबिनेट का फैसला नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। सीएम योगी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा- यूपी कैबिनेट की बैठक में इससे जुड़ा प्रस्ताव पास कर दिया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया- केंद्र सरकार से प्रस्ताव मंजूरी के बाद नाम बदल जाएगा। शुक्रवार को कुल 39 प्रस्ताव पास हुए। कैबिनेट बैठक में अग्रिवीर योजना को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया- अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20% आरक्षण मिलेगा। उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी। लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें… अखिलेश बोले- नाम बदलने वाले सीएम को जनता बदलेगी: बलिया में अखिलेश यादव ने कहा कि नाम बदलने वाले सीएम को इस चुनाव में जनता बदल देगी। नोएडा एयरपोर्ट को पीएम मोदी के नाम पर किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि नाम तो किसी की याद में रखा जाता है। लगता है इन्हें ये भरोसा नहीं कि आगे कोई याद रखे न रखे। पूरी खबर पढ़ें… 4. नंदीग्राम में भाजपा कैंडिडेट ने CM शुभेंदु का रिकॉर्ड तोड़ा, उपचुनाव में 1.22 लाख वोटों से जीत; तमिलनाडु की दोनों सीटें TVK जीती प. बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी की 5 विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा के उपचुनाव में मौजूदा सरकारों के प्रत्याशी ही जीते। बंगाल की नंदीग्राम सीट पर BJP प्रत्याशी हसीरानी रथ 122753 वोटों से जीतीं। उन्होंने CM शुभेंदु का इसी सीट पर जीत का रिकॉर्ड तोड़ा। रेजीनगर सीट भी भाजपा के हिस्से आई। तमिलनाडु की दो सीटों पर TVK ने कब्जा किया। उधर, पुडुचेरी की एक विधानसभा सीट पर एनडीए ने जीत हासिल की। वहीं, असम के नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की। पूरी खबर पढ़ें... 5. अमेरिका में पहली बार टीवी पर सजा-ए-मौत लाइव, 16 साल पहले जहां 13 लोगों की जान ली, दोषी को वहीं गोली मारी जाएगी अमेरिका में पहली बार मौत की सजा को लाइव टीवी पर दिखाया जाएगा। पूर्व आर्मी मेजर निदाल हसन को गोली मारकर मौत की सजा दी जाएगी। हसन ने 2009 में टेक्सास के सैन्य अड्डे पर धार्मिक नारा लगाते हुए गोलीबारी की थी, जिसमें 13 सैनिकों की मौत हो गई थी। अब 3 दिसंबर को यहीं हसन को गोली मारी जाएगी। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि इस सजा का लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा, ताकि आम लोग इसे देख सकें। BBC के मुताबिक, 100 साल में यह अमेरिका में पहली सार्वजनिक तौर पर दी गई मौत की सजा होगी। हमले के बाद माना था- जिहाद के लिए किया: जब यह घटना हुई थी तब अमेरिका अफगानिस्तान और इराक में युद्ध लड़ रहा था। लोगों की हत्या करने के बाद हसन ने बाद में कहा कि वह इन युद्धों को गैरकानूनी और अनैतिक मानता था और जिहाद के लिए हमला किया था। पूरी खबर पढ़ें... 6. मस्क बोले- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, अंदाजा नहीं था आपका इतना प्रभाव; 5 साल से हर शर्त मानी, फिर भी अटका लाइसेंस सेटैलाइट इंटरनेट स्टारलिंक की भारत में एंट्री को लेकर कंपनी के मालिक इलॉन मस्क ने रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी पर कटाक्ष किया। मस्क ने X पोस्ट में लिखा- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, यह अंदाजा नहीं था कि भारत में आपका इतना प्रभाव है। मस्क ने लिखा कि रतीय बाजार में स्टारलिंक जैसी विदेशी कंपनियों को भी उतरने की इजाजत मिलनी चाहिए। स्पेक्ट्रम डिस्ट्रिब्युशन इस तरह होना चाहिए, जिससे केवल एक कंपनी का वर्चस्व न रहे और अन्य कंपनियों को भी व्यापार में बराबर का मौका मिले। मस्क का पूरा पोस्ट पढ़ें... आदरणीय प्रधानमंत्री अंबानी जी, कृपया मुझे माफ करें, क्योंकि मैं यह समझ नहीं पाया कि भारत के असली मालिक आप ही हैं। जाहिर है, आप देश के बड़े कारोबारियों के बीच अपना दबदबा और मुनाफा बनाए रखना चाहेंगे। फिर भी, क्या आप स्टारलिंक को भारत में दूसरी कंपनियों से मुकाबला करने का मौका देंगे? भारत में कई ऐसे इलाके हैं, जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है। इस वजह से बच्चों को पढ़ाई के मौके नहीं मिल पाते और छोटे कारोबारियों को अपना सामान दुनिया भर के बाजारों में बेचने का मौका नहीं मिलता। स्टारलिंक इन लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। पूरी खबर पढ़ें... 7. भारतवंशी नवनीतम पिल्लै को शांति का नोबेल, ट्रम्प पर तंज, दोस्तों से कहा- आप और तालियां बजाओगे, तो शायद यह पुरस्कार बांट लूं नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का शांति पुरस्कार भारतवंशी नवनीतम नवी पिल्लै को देने का ऐलान किया। नोबेल समिति ने कहा कि दुनिया में युद्ध और संघर्ष बढ़ रहे हैं। ऐसे में शांति बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना और उसे मजबूत करना बेहद जरूरी है। दक्षिण अफ्रीका में जन्मीं पिल्लै ने रंगभेद के खिलाफ लड़ने वाले नेल्सन मंडेला समेत कई लोगों की मदद की थी। पिल्लै को युद्ध अपराध और नरसंहार के दोषियों को सजा दिलाने और अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत करने के प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया है। पिल्लै का राष्ट्रपति ट्रम्प पर तंज: पुरस्कार मिलने के बाद उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा। जब उनके साथियों ने पुरस्कार मिलने पर तालियां बजाईं, तो पिल्लै ने मजाक में कहा- अगर आप थोड़ी और तालियां बजाएंगे, तो शायद मैं यह पुरस्कार ट्रम्प के साथ बांट लूं। नोबेल समिति चीफ बोलीं- नॉर्वे से फोन आए तो उठा लीजिएगा आम तौर पर नोबेल पुरस्कार समिति घोषणा से पहले विजेता को फोन पर सूचना दे देती है, लेकिन इस बार नोबेल समिति की पिल्लै से बात नहीं हो पाई थी। पुरस्कार के ऐलान के बाद समिति के अध्यक्ष योर्गेन वाट्ने फ्राइडनेस ने कहा- नॉर्वे का अंतरराष्ट्रीय फोन कोड +47 है। मैं उनसे यही कहूंगा कि अगर नॉर्वे के नंबर से फोन आए, तो कृपया उठा लीजिएगा। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. स्पोर्ट्स: बॉक्सर मैरी कॉम के खिलाफ मानहानि की शिकायत: पूर्व पति ने टीवी इंटरव्यू में छवि खराब करने का आरोप लगाया; 19 नवंबर को सुनवाई (पूरी खबर पढ़ें) 2. इंटरनेशनल: पाकिस्तान में 4 प्रांतों के 15 हिस्से करने की तैयारी:पंजाब-सिंध में नवाज और भुट्टो परिवार कमजोर होंगे, आर्मी चीफ मुनीर ताकत बढ़ाना चाहते हैं (पूरी खबर पढ़ें) 3. एंटरटेंमेंट: नाना पाटेकर के निधन मामले में केस दर्ज: मौत के कारणों का पता लगाएगी पुलिस; देर रात हुआ अंतिम संस्कार (पूरी खबर पढ़ें) 4. इंटरनेशनल: वेंस बोले-वीजा लेकर अमेरिका में काम करने वाले बंधुआ मजदूर: भारत का जवाब- अमेरिकी अर्थव्यवस्था यही संभाल रहे; H-1B वीजा लेने वालों मे 71% भारतीय (पूरी खबर पढ़ें) 5. मौसम: हरिद्वार, मेरठ में ओले गिरे, गाड़ियों के शीशे टूटे:लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ-आदि कैलाश मार्ग बंद; बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: अभिजीत दीपके पर भड़के मनोज मुंतशिर:बोले- यह युवाओं के दम पर देश को अगला नेपाल, पाकिस्तान या बांग्लादेश बनाना चाहते हैं (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: JNU ने प्रोफेसर-कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को बर्खास्त किया:11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के दोषी पाए गए; मणिपुर हिंसा के दौरान राजनीति में आए थे (पूरी खबर पढ़ें) 8. केरल: हाईकोर्ट का पूर्व सीएम के खिलाफ FIR का आदेश: विजयन और उनकी बेटी पर भ्रष्टाचार का आरोप; जांच के लिए पुलिस ने बनाई थी SIT (पूरी खबर पढ़ें) 9. स्पोर्ट्स: दावा- BCCI ने रोहित शर्मा के रिहैब की जानकारी छिपाई: पिछले एक साल में 32 क्रिकेटर चोटिल, मैनचेस्टर टेस्ट में पंत की हड्डी टूटी थी (पूरी खबर पढ़ें) 10. नेशनल: पीएम मोदी वर्ल्डस्किल्स कॉम्पिटिशन के प्रतिभागियों से मिले...VIDEO:बातचीत कर अनुभव जाना; 6 युवाओं ने सिल्वर मेडल जीते, 10वें स्थान पर रहा भारत (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... भिखारी की 21 पत्नियां बांग्लादेश में मोरू मियां नाम के भिखारी की 21 पत्नियां हैं। वह हर रोज अलग पत्नी के साथ भीख मांगने जाता है। मोरु का दावा है कि इन सभी महिलाओं ने खुद ही उसे शादी के लिए प्रपोज किया था। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: कौन है निदाल हसन, जिसे लाइव सजा-ए-मौत देगा अमेरिका; 1936 के बाद पहली बार, आखिर ऐसा क्यों कर रहे ट्रम्प 2. पावर प्ले: अटल ने मुशर्रफ को आगरा बुलाया, आडवाणी ने कैसे भगाया: आडवाणी ने कहा- दाऊद दे दीजिए, मुशर्रफ बोले- ये चालबाजी है 3. भास्कर एक्सप्लेनर: लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन, कब तक ऐसा करेंगे राहुल-प्रियंका:जानिए विपक्ष की पूरी स्ट्रैटेजी; ज्ञानेश कुमार मामले में आगे क्या-क्या होगा 4. जरूरत की खबर: व्रत के खाने का हेल्थ रिपोर्ट कार्ड:किसे मिले कितने नंबर, किसमें है प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, कैसे बनाएं हेल्दी 5. मेंटल हेल्थ: मम्मी-पापा बहन को ज्यादा प्यार करते थे:स्कूल में भी सब उसी को पूछते, मुझे कोई प्यार नहीं करता, क्या मैं ही बुरी हूं? 6. इंटरव्यू: पहली फिल्म फ्लॉप, सेट पर ‘हीरोइन बदल दो’ सुनना पड़ा:फिर ‘बाहुबली’ से बनीं पैन-इंडिया स्टार; तमन्ना भाटिया बोलीं- सबसे मुश्किल चीज थी टिके रहना 7. ग्राउंड रिपोर्ट: "मैं चीखती रही गर्भवती हूं, पुलिसवाले डंडे-बेल्ट से मारते रहे":पीड़िता बोली- न्याय चाहिए, पुलिस का सवाल- दर्द उठने में 5 दिन क्यों लगे? 8. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: 29 की नौकरी गई, फिर भी नहीं मान रहे पटवारी:ऐसा भी क्या डर, एक दस्तखत से क्या हो जाएगा; सरकार के तेवर सख्त क्यों? 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: डैमेज कंट्रोल के लिए नीतीश की 3 मीटिंग,ललन नहीं पहुंचे:संजय झा की निशांत से बढ़ रही नजदीकियां, JDU में अनंत-नीरज कॉन्ट्रोवर्सी की इनसाइड स्टोरी 10. भास्कर एनालिसिस: बांकीपुर के बाद पटना शिक्षक सीट पर PK की चुनौती:BJP के 30 साल पुराने गढ़ को कैसे गिरा सकते हैं, क्या 7वें वेतनमान का फॉर्मूला चलेगा 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन वालों को प्रमोशन की खबर मिलने की संभावना। मकर वालों को मनचाहा ऑर्डर और धनु वालों को रुका पैसा मिलेगा। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
