24 नवंबर 2026, 4:33 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

माही विज से 80% ज्यादा फीस ले रहीं आम्रपाली दुबे, जानें Bigg Boss 20 में बाकी सेलेब्स कितना कमा रहे

'बिग बॉस 20' अपने ड्रामे, लड़ाई-झगड़ों और कंटेस्टेंट्स की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो में शामिल पॉपुलर सितारे दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं और उनकी फीस को लेकर भी काफी बातें हो रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग फीस दी जा रही है.

माही विज से 80% ज्यादा फीस ले रहीं आम्रपाली दुबे, जानें Bigg Boss 20 में बाकी सेलेब्स कितना कमा रहे
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

'बिग बॉस 20' अपने ड्रामे, लड़ाई-झगड़ों और कंटेस्टेंट्स की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो में शामिल पॉपुलर सितारे दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं और उनकी फीस को लेकर भी काफी बातें हो रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग फीस दी जा रही है.

आइए जानते हैं आम्रपाली दुबे से लेकर माही विज तक, रिपोर्ट्स के अनुसार, ये सितारे 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेने के लिए कितनी फीस ले रहे हैं.

आम्रपाली दुबे ले रही सबेस ज्यादा फीस
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे 'बिग बॉस 20' के घर में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट्स में से एक बताई जा रही हैं. ऑनलाइन सामने आए एक अनुमान के मुताबिक, वो हर हफ्ते 12 से 15 लाख रुपये तक कमा रही हैं. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में उनकी फीस करीब 8 लाख रुपये प्रति हफ्ता भी बताई गई है. हालांकि, आम्रपाली ने अब तक अपनी फीस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

कितना चार्ज कर रहीं माही विज ?
कई हिट टीवी शोज में नजर आ चुकीं माही विज को लेकर कहा जा रहा है कि वो 'बिग बॉस 20' में हर एपिसोड के लिए 95 हजार रुपये फीस ले रही हैं.

लाखों कमा में है काजी तौकीर की फीस
सिंगर काजी तौकीर रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेने के लिए हर हफ्ते 7 से 8 लाख रुपये फीस ले रहे हैं.

जाने बाकी कंटेस्टेंस की फीस
टीवी एक्ट्रेस कनिका मान को लेकर कहा जा रहा है कि वो हर एपिसोड के लिए 55 हजार रुपये फीस लेती हैं. वहीं, गेमर तन्मय सिंह, जिन्हें स्काउटओपी के नाम से जाना जाता है, रिपोर्ट् के मुताबिक, वो 'बिग बॉस 20' में हर हफ्ते 4 से 5 लाख रुपये फीस ले रहे हैं.

 गुल्लू के नाम से मशहूर कुशल तंवर को लेकर दावा किया जा रहा है कि वो हर हफ्ते 4 से 5 लाख रुपये कमा रहे हैं. ये अनुमान 'बिग बॉस 20' के एक ऑनलाइन कंटेस्टेंट प्रोफाइल में सामने आया है. सोशल मीडिया पर्सनैलिटी अरिश्फा खान को लेकर कहा जा रहा है कि वो हर एपिसोड के लिए 92 हजार रुपये फीस ले रही हैं. 

उदिति सिंह की फीस को लेकर भी कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, अनुमान लगाया जाता है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कम लोकप्रियता रखने वाले कंटेस्टेंट्स को हर हफ्ते 1 से 3 लाख रुपये तक मिलते हैं. 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗