6 नवंबर 2026, 11:37 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

महंगाई बनेगी यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर महंगाई रोकने में नाकाम होने का आरोप लगाया है. सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरते हुए कांग्रेस की मीडिया विभाग की वाइस चेयरमैन प्रियंका गुप्ता ने कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है. रसोई गैस से लेकर दाल, तेल और दूध तक के दाम बढ़ने से घ

महंगाई बनेगी यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर महंगाई रोकने में नाकाम होने का आरोप लगाया है. सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरते हुए कांग्रेस की मीडिया विभाग की वाइस चेयरमैन प्रियंका गुप्ता ने कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है. रसोई गैस से लेकर दाल, तेल और दूध तक के दाम बढ़ने से घर का बजट बिगड़ गया है. इस बढ़ती महंगाई से महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान है. यह महिलाएं आदमी विधानसभा चुनाव में सरकार को अपनी ताकत दिखाएंगी.

प्रियंका गुप्ता ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में रसोई गैस 128 प्रतिशत महंगी हुई है. पहले साल में सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर मिलते थे, लेकिन अब इनकी संख्या घटकर चार रह गई है. मध्यम वर्ग के परिवार भी सब्सिडी के दायरे से बाहर हो गए हैं. उन्होंने सवाल किया कि भाजपा शासित दूसरे राज्यों में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर दिए जा रहे हैं तो यूपी की जनता के साथ ऐसा भेदभाव क्यों?

यह भी पढ़ें: 'अखिलेश कायर हैं या BJP से समझौता कर लिया? सपा चीफ के चुनाव न लड़ने पर बोली AIMIM

चीनी 70 रुपये किलो तक पहुंची

कांग्रेस नेता ने कहा कि त्योहारों पर भी आम लोगों को राहत नहीं मिल रही है. बाजार में चीनी 60 से 70 रुपये किलो बिक रही है. दालों के दाम 200 रुपये किलो के पार हैं. सरसों तेल और रिफाइंड तेल की कीमतें भी 200 रुपये के पार पहुंच गई हैं. दूध, प्याज और नमक जैसी जरूरी चीजों की महंगाई ने आम परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. चीनी महंगी होने के बावजूद किसानों के गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया गया. उन्होंने भाजपा के पुराने चुनावी वादे पर तंज कसते हुए कहा कि 13 रुपये किलो चीनी देने का दावा करने वाले अब इस मुद्दे पर चुप हैं.

महिलाएं चुनाव में देंगी जवाब

प्रियंका गुप्ता ने कहा कि योगी सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रही है. रसोई का बजट संभालने वाली महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की महिलाएं अब भाजपा के जुमलों में आने वाली नहीं हैं. महंगाई और घरेलू बजट का मुद्दा आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा. आधी आबादी चुनाव में इसका जवाब देगी.

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले- 'वाराणसी में BJP को मिली मणिकर्णिका घाट तोड़ने की सजा'

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗