27 नवंबर 2026, 2:52 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

मेंहदावल निरीक्षण भवन में दो सूट बनेंगे:शासन ने 82 लाख रुपये जारी किए; परियोजना पर 2 करोड़ 5 लाख 75 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान

संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में दो अतिरिक्त सूट बनाए जाएंगे। शासन ने निर्माण के लिए 82 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की है। पूरी परियोजना पर 2 करोड़ 5 लाख 75 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। वर्तमान विधायक अनिल त्रिपाठी और पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने इस काम के लिए पहल की थी।

मेंहदावल निरीक्षण भवन में दो सूट बनेंगे:शासन ने 82 लाख रुपये जारी किए; परियोजना पर 2 करोड़ 5 लाख 75 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में दो अतिरिक्त सूट बनाए जाएंगे। शासन ने निर्माण के लिए 82 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की है। पूरी परियोजना पर 2 करोड़ 5 लाख 75 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। वर्तमान विधायक अनिल त्रिपाठी और पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने इस काम के लिए पहल की थी। निर्माण पूरा होने पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और अन्य अतिथियों के ठहरने की सुविधा बढ़ेगी। लोक निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव सुभाष राम ने 16 नवंबर 2026 को इस संबंध में शासनादेश जारी किया। इसके मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश के 29 जिलों में निरीक्षण भवनों और सर्किट हाउसों के विस्तार, नए निर्माण और मरम्मत के 39 कामों को मंजूरी दी गई है। इन सभी कामों की अनुमानित लागत 74 करोड़ 58 लाख 81 हजार रुपये है। इसके लिए शासन ने 29 करोड़ 65 लाख रुपये जारी किए हैं। स्वीकृत कामों में संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण भवन भी शामिल है। लोक निर्माण विभाग ने दो अतिरिक्त सूट बनाने के लिए 2 करोड़ 5 लाख 75 हजार रुपये का अनुमान तैयार कर शासन को भेजा था। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देकर पहली किस्त के तौर पर 82 लाख रुपये जारी किए हैं। बाकी रकम नियमानुसार आगे दी जाएगी। निरीक्षण भवन का इस्तेमाल सरकारी दौरों पर आने वाले अधिकारियों के ठहरने, विभागीय बैठकों और अन्य प्रशासनिक कामों के लिए होता है। दो नए सूट बनने से मेंहदावल निरीक्षण भवन की क्षमता बढ़ेगी। अधिकारियों और बाहर से आने वाले अतिथियों को ठहरने के लिए पहले की अपेक्षा बेहतर सुविधा मिल सकेगी। खासकर क्षेत्र में होने वाले प्रशासनिक एवं विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान आने वाले अधिकारियों के लिए यह विस्तार उपयोगी साबित होगा। शासनादेश में प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, लखनऊ को स्वीकृत धनराशि निर्धारित शर्तों और प्रतिबंधों के अधीन खर्च करने के निर्देश दिए गए हैं। यह स्वीकृति पूंजी लेखा मद के अंतर्गत निरीक्षण भवनों एवं सर्किट हाउसों के विस्तार व जीर्णोद्धार के नए कार्यों के लिए दी गई है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗