16 अक्टूबर 2026, 5:41 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम:घरेलू हिंसा से साइबर अपराध तक, महिलाओं को पुलिस सेवाओं की जानकारी दी

बदायूं में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत शुक्रवार को थाना उघैती पुलिस की टीम ने ग्राम खितौरा स्थित पंचायत भवन में सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने ऑपरेशन गरुड़, शील्ड, डेस्ट्राय, खोज, बचपन, मजनू, नशामुक्ति, रक्षा और ईगल सह

महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम:घरेलू हिंसा से साइबर अपराध तक, महिलाओं को पुलिस सेवाओं की जानकारी दी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बदायूं में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत शुक्रवार को थाना उघैती पुलिस की टीम ने ग्राम खितौरा स्थित पंचायत भवन में सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने ऑपरेशन गरुड़, शील्ड, डेस्ट्राय, खोज, बचपन, मजनू, नशामुक्ति, रक्षा और ईगल सहित विभिन्न अभियानों की जानकारी दी। साथ ही शक्ति मोबाइल, महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल, परामर्श केंद्र और पिंक बूथ जैसी पुलिस सेवाओं के बारे में बताया। घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, उत्पीड़न और साइबर अपराध की स्थिति में शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह, निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला और आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। टीम ने पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 समेत अन्य आपातकालीन नंबर बताए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं का पुलिस पर भरोसा बढ़ाना और उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗