28 अक्टूबर 2026, 3:12 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

मोकामा विधायक अनंत सिंह को 6 वर्ष के लिए JDU से निष्कासित किया जा चुका है. इस पर अब विपक्ष एनडीए के दलों को निशाने पर ले रहा है. इस बीच पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि सत्ता का तो चरित्र बहुत गंदा होता है. सत्ता का एक ही चरित्र है यूज करो और फेंक दो. ये

'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
स्रोत: ABP WORLD NEWS
शेयर करेंWhatsAppFacebook

मोकामा विधायक अनंत सिंह को 6 वर्ष के लिए JDU से निष्कासित किया जा चुका है. इस पर अब विपक्ष एनडीए के दलों को निशाने पर ले रहा है. इस बीच पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव का भी बयान सामने आया है.  उन्होंने कहा कि सत्ता का तो चरित्र बहुत गंदा होता है. सत्ता का एक ही चरित्र है यूज करो और फेंक दो. ये यूज एंड थ्रो की राजनीति है.

पप्पू यादव ने आगे कहा, "अनंत सिंह ने जो भी बोला, सही या गलत पार्टी के मंच से उन्हें नहीं बोलना चाहिए था. ये सही नहीं है. नीतीश कुमार स्वच्छ छवि के हैं. उनके बारे में 9 मर्डर किए कहना ठीक नहीं. बात यहां तक आ गई कि नीतिश कुमार उनके लिए 3 घंटा इंतजार किए. बात तो यह भी है कि सरकार बचाने में अनंत सिंह की बड़ी भूमिका है."

'इंडिया गठबंधन की बन रही थी सरकार'

पप्पू यादव ने ये भी कहा, "अनंत सिंह ने यह भी कहा कि हमने गद्दारी की. एक खबर अनंत सिंह ने सरकार को दी. वहां से उन्हें ट्रैप किया गया, नहीं तो सरकार गिर गई थी. सरकार तो इंडिया गठबंधन की बन रही थी. वहीं प्रह्लाद यादव को भी उन्होंने भगा दिया, आनंद मोहन को भी नहीं पहचानते हैं. इन्होंने तो अनुशासन की अवहेलना की तो निकाल दिया गया, लेकिन नीलम देवी ने क्या किया था? 

पप्पू यादव ने यह भी कहा कि नीलम देवी जिनको पढ़ना नहीं आता उन्हें राज्यमंत्री बनाया. पप्पू यादव ने कहा कि जो परिस्थितियां हैं उसमें राजनीतिक पार्टी और नेता जैसे नीतीश कुमार की तरह राजनेता तो रहे नहीं.

अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला

बता दें कि मोकामा विधायक अनंत सिंह को जेडीयू ने बीते दिनों दल विरोधी गतिविधि और अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया. साथ ही उनकी पत्नी नीलम देवी को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इसके बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया. अनंत सिंह एमएलसी चुनाव में जनसुराज के प्रत्याशी के समर्थन में उतरे हुए थे. इसके चलते पार्टी ने उन पर एक्शन लिया.

जनसुराज को लेकर क्या बोले पप्पू यादव?

बिहार की 8 सीटों पर एमएलसी चुनाव में जनसुराज द्वारा प्रत्याशी उतारे जाने पर पप्पू यादव ने कहा, "जनसुराज तो सभी बाहुबली, धन-बल, पशुबल यही जुगाड़ जनसुराज का रहता है. कहीं कांग्रेस तो कहीं अनंत सिंह के भरोसे नैय्या पार लगाना चाहेंगे. कहीं मेडिकल घोटाला ले आए तो कहीं यौन शोषण वाले मुद्दे ले आए. उनका जो कैरेक्टर है वो अजीब है. वे परेशान आत्मा हैं. वो कैसे भी राजनीति करना चाहते हैं."

उन्होंने आगे कहा, "वैसे ही कांग्रेस 15 दिन पहले उम्मीदवार उतार रही है और यह लोग पूरी पैसे की ताकत, सामदाम दंड भेद और कांग्रेस भले और अच्छे लोगों को टिकट दे रही है, जहां पर पैसे नहीं हैं. JDU, बीजेपी और राजद के बीच पैसों का खेल रहे हैं क्योंकि MLC चुनाव में आम मतदाताओं की बात नहीं है. ये चुनिंदा लोगों का वोट है जो पैसों की थैली से बिकते हैं और वोट देते हैं. पैसा आया तो वोट दो, नहीं आया तो वोट मत दो. ये दौलत, माफिया और धनपशु का चुनाव है. ये कोई भले लोगों का चुनाव नहीं है."

बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन

समाचार स्रोत

यह खबर ABP WORLD NEWS से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗