6 अक्टूबर 2026, 4:07 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

यूएस पोलो शोरूम की पहली मंजिल पर लगी आग:अंबेडकर रोड पर हुई घटना, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद के अंबेडकर रोड स्थित यूएस पोलो के शोरूम में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग शोरूम की पहली मंजिल पर लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घने धुएं के बीच दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। शोरूम में काफी मात्रा में सामान रखा हुआ था, जिसमें कुछ सामान आग की चपेट में आकर जल गया। फिलह

यूएस पोलो शोरूम की पहली मंजिल पर लगी आग:अंबेडकर रोड पर हुई घटना, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गाजियाबाद के अंबेडकर रोड स्थित यूएस पोलो के शोरूम में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग शोरूम की पहली मंजिल पर लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घने धुएं के बीच दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। शोरूम में काफी मात्रा में सामान रखा हुआ था, जिसमें कुछ सामान आग की चपेट में आकर जल गया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर 12:06 बजे अंबेडकर रोड में बने यूएस पोलो शोरूम में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन कोतवाली को मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी कोतवाली चार फायर टेंडर लेकर मौके के लिए रवाना हुए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह को भी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद वह तत्काल मौके के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि यूएस पोलो का शोरूम बेसमेंट, भूतल और पहली मंजिल पर बना हुआ है। आग पहली मंजिल पर लगी थी। आग के कारण शोरूम में घना धुआं भर गया था। दमकलकर्मियों ने मोटर फायर इंजन से होज पाइप बिछाकर पहली मंजिल तक पहुंच बनाई और पानी की बौछार कर आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाकर शांत कर दिया गया। बताया गया कि शोरूम में बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ था। आग की चपेट में आने से कुछ सामान जल गया। हालांकि, दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग को शोरूम के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि आग शोरूम की पहली मंजिल पर लगी थी, जिसे दमकल की चार गाड़ियों की मदद से पूरी तरह बुझा दिया गया। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही आग किस कारण लगी, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗