योगी को बच्ची ने रोका, बोली-आपके लिए नमकीन लाई हूं:मेरी मां ने बनाई; CM ने मुस्कुराते हुए सेल्फी ली, मंच पर भी बुलाया
लखनऊ में सीएम योगी को एक नन्ही बच्ची ने रोक लिया। बच्ची ने उन्हें मूंग दाल की नमकीन देते हुए कहा- 'यह मेरी मां ने बनाई है।' बच्ची का उत्साह देखकर सीएम मुस्कुराए। उससे मूंगदाल ली। इसके बाद उसके साथ सेल्फी भी ली। योगी गुरुवार दोपहर 'एक जिला एक उत्पाद' (ODOP) कार्यक्रम में पहुंचे थे। जब सीएम भाषण देने मंच पर पहुंचे तो उन्होंने बच्ची

लखनऊ में सीएम योगी को एक नन्ही बच्ची ने रोक लिया। बच्ची ने उन्हें मूंग दाल की नमकीन देते हुए कहा- 'यह मेरी मां ने बनाई है।' बच्ची का उत्साह देखकर सीएम मुस्कुराए। उससे मूंगदाल ली। इसके बाद उसके साथ सेल्फी भी ली। योगी गुरुवार दोपहर 'एक जिला एक उत्पाद' (ODOP) कार्यक्रम में पहुंचे थे। जब सीएम भाषण देने मंच पर पहुंचे तो उन्होंने बच्ची का जिक्र किया। योगी ने बताया- कार्यक्रम में आते समय बच्ची उन्हें आवाज लगा रही थी। उसने नमकीन का पैकेट देते हुए बताया कि उसकी मां इसे बनाती और बेचती हैं। सीएम ने प्रदर्शनी देखी, स्टॉलों पर गए योगी ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में व्यंजन प्रदर्शनी देखी। इस दौरान उन्होंने कारीगरों को सम्मानित किया और आयोजकों व कारीगरों को संबोधित किया। प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश की कला, संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों को एक मंच पर प्रस्तुत किया गया। सेल्फी की जगह वीडियो बनाया, योगी बोले- कोई नहीं सीएम ने ODOP से जुड़े कलाकारों के बच्चों के साथ सेल्फी ली। इस दौरान बच्ची ने गलती से फोटो की जगह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इस पर पीछे से किसी ने कहा- 'फोटो फोटो पे गया है, वीडियो पे।' सीएम योगी मुस्कुराते हुए बोले- 'अरे कोई नहीं, कोई नहीं।' इस पर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। योगी बोले- पैकेजिंग हो जाए तो ब्रांड बन जाएगा सीएम बच्ची के उत्साह को देखकर वह काफी खुश हुए। उन्होंने कहा, "मैं विभाग से भी कहूंगा कि उन्हें थोड़ी पैकेजिंग के साथ जोड़ देंगे तो क्या ब्रांड बन जाएगा उनका।" योगी ने कहा कि बच्ची मुनाफे की बात नहीं कर रही थी, बल्कि बड़े उत्साह से कह रही थी कि आप हमें चॉकलेट देते हैं तो हमारी तरफ से यह नमकीन लीजिए। हर घर में तैयार हो सकते हैं ऐसे उत्पाद सीएम ने कहा कि प्रदेश के हर घर में ऐसे उत्पाद तैयार हो सकते हैं। अलग-अलग जिलों में स्थानीय उत्पाद और व्यंजन मिलते हैं। इसी सोच के साथ सरकार 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन कुजीन' (एक जिला, एक व्यंजन) को आगे बढ़ा रही है। ………………. ये खबर भी पढ़िए… यूपी में कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस मिलेगा:आदेश जारी, 75% पैसा PF में जमा होगा; इस साल रिटायर हुए कर्मियों को मिलेगा ज्यादा फायदा योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली पर 30 दिन के बोनस का तोहफा दिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद वित्त विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने गुरुवार शाम 7 बजे आदेश जारी किया। इससे करीब 14.50 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़िए…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
