13 अक्टूबर 2026, 12:08 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

योगी बोले- सपा को देखकर गिरगिट खुश:सोच रहा होगा कि एक साथी तो मिला; PDA वाले ने धन्नासेठ को राज्यसभा भेजा

सीएम योगी ने सोमवार को गोरखपुर में कहा- सपा को देखकर गिरगिट भी खुश हो रहा होगा। सोच रहा होगा कि चलो, एक साथी तो मिला, जो मेरे कंपटीटर के रूप में काम करेगा। सपा राज्यसभा चुनाव से पहले PDA-PDA चिल्ला रही थी। राज्यसभा की 10 सीटें थीं और सपा ने दो प्रत्याशी उतारे। एक अपने ‘चाचा जान’ को, यानी परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी का एक हिस्सा और दू

योगी बोले- सपा को देखकर गिरगिट खुश:सोच रहा होगा कि एक साथी तो मिला; PDA वाले ने धन्नासेठ को राज्यसभा भेजा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
सीएम योगी ने सोमवार को गोरखपुर में कहा- सपा को देखकर गिरगिट भी खुश हो रहा होगा। सोच रहा होगा कि चलो, एक साथी तो मिला, जो मेरे कंपटीटर के रूप में काम करेगा। सपा राज्यसभा चुनाव से पहले PDA-PDA चिल्ला रही थी। राज्यसभा की 10 सीटें थीं और सपा ने दो प्रत्याशी उतारे। एक अपने ‘चाचा जान’ को, यानी परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी का एक हिस्सा और दूसरे- मुंबई के धन्नासेठ को यानी ‘पराया धन अपना’। योगी ने कहा कि सपा अगर यह उपदेश दे कि उसके आने पर सुरक्षा और शांति होगी, तो यह वैसा ही है, जैसे कोई मगरमच्छ तट पर आकर उपदेश देने लगे कि उसने शिकार करना बंद कर दिया है। सीएम गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के लिए शिक्षकों से बात कर रहे थे। कार्यक्रम में करीब 12 हजार शिक्षक पहुंचे। योगी ने कहा- सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं, जो कभी नहीं मिल सकते। सपा शिक्षा की धुर विरोधी है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗