28 अक्टूबर 2026, 5:03 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ में स्कूल बस खेत में गिरी, 15 बच्चे घायल; शीशा तोड़कर बाहर निकाला

मेरठ में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस करीब छह फीट गहरे खेत में जा गिरी। स्टेयरिंग फेल होने के बाद चालक उसे संभाल नहीं पाया। बस सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी। हादसे में 15 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। इनमें कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल बच्चों को मेरठ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौ

यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ में स्कूल बस खेत में गिरी, 15 बच्चे घायल; शीशा तोड़कर बाहर निकाला
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मेरठ में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस करीब छह फीट गहरे खेत में जा गिरी। स्टेयरिंग फेल होने के बाद चालक उसे संभाल नहीं पाया। बस सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी। हादसे में 15 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। इनमें कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल बच्चों को मेरठ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा रहटा ब्लॉक में चिंदौड़ी गांव के पास हुआ। पढ़िए पूरी खबर… बरेली में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, हेड कांस्टेबल भी घायल; कोर्ट से भागा था बरेली में कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा में फरार हुए 25 हजार के इनामी बदमाश सचिन सिंह ठाकुर को बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। नॉर्थ कॉलोनी के पास हुई मुठभेड़ में सचिन के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि हेड कांस्टेबल रवाब मियां के बाजू को छूकर गोली निकल गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, सचिन 21 अक्टूबर को जिला कारागार से पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। वहां से वह सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। उसकी तलाश में एसओजी, सर्विलांस, कोतवाली और सुभाषनगर पुलिस की चार टीमें लगाई गई थीं। आरोपी के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। पढ़िए पूरी खबर… मेरठ में डिवाइडर से टकराई बाइक, फार्मा कंपनी के मैनेजर-एमआर की मौत; 50 मीटर तक घिसटते गए मेरठ में एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सड़क पर करीब 50 मीटर तक फिसलती चली गई। दोनों युवक सड़क पर घिसटते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान गाजियाबाद निवासी प्रिंस (27) और बड़ौत के आजादपुर निवासी अमित तोमर (42) के रूप में हुई है। दोनों मेरठ की एक फार्मा कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों डॉक्टरों की विजिट के बाद बाइक से अपने किराये के फ्लैट लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसा मंगलवार देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुआ। पढ़िए पूरी खबर…. DGP ने 9 जिलों के 10 थानेदारों को हटाया, हर थाने में टॉप-10 भूमि विवादों की सूची बनेगी उत्तर प्रदेश में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 9 जिलों के 10 थानेदारों पर कार्रवाई होगी। पुलिस महानिदेशक (DGP) ने इन्हें हटाने और विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सितंबर में अगस्त के मुकाबले शिकायतें बढ़ने पर इन थानों के प्रभारियों को जिम्मेदार माना गया है। इनमें लखीमपुर खीरी के मैलानी और फरधान, उन्नाव के सोहरामऊ, एटा के जसरथपुर, आगरा के लोहामंडी, प्रतापगढ़ के महेशगंज, बदायूं के उसावा, बिजनौर के चांदपुर, मथुरा के जैत और लखनऊ के बाबू बनारसीदास थाने शामिल हैं। DGP ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का समाधान थाना और चौकी स्तर पर ही किया जाए, ताकि उन्हें जिला या पुलिस मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने शिकायतों का तय समय में निस्तारण करने, जमीन से जुड़े विवादों पर नजर रखने और संवेदनशील मामलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗