13 अक्टूबर 2026, 12:52 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

यूपी कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, जूते चले, धक्कामुक्की:अजय राय और ममता चौधरी भिड़े, राय बोले- मुझे गाली दी गई; प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़े

यूपी कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पदभार ग्रहण समारोह के दौरान कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जूते-चप्पल चले और धक्का-मुक्की हुई। 30 मिनट तक हंगामा चलता रहा। विवाद तब शुरू हुआ, जब यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। उन्हें देखकर कांग्रेस

यूपी कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, जूते चले, धक्कामुक्की:अजय राय और ममता चौधरी भिड़े, राय बोले- मुझे गाली दी गई; प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़े
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
यूपी कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पदभार ग्रहण समारोह के दौरान कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जूते-चप्पल चले और धक्का-मुक्की हुई। 30 मिनट तक हंगामा चलता रहा। विवाद तब शुरू हुआ, जब यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। उन्हें देखकर कांग्रेस नेता ममता चौधरी ने कहा- तुम्हारी शक्ल नहीं देखनी, यहां से चले जाओ। यह सुनकर अजय राय पीछे मुड़े और कहा- औकात में रहना। इसी दौरान उनके एक समर्थक ने जूता निकाल लिया। इसके बाद दोनों के समर्थकों में मारपीट शुरू हो गई। हंगामे के बाद अजय राय धरने पर बैठ गए। मामला बिगड़ता देख सांसद प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद पहुंचे। प्रमोद तिवारी ने राय के सामने हाथ जोड़े। राय ने कहा- मुझे गाली दी गई। इमरान मसूद ने भी उन्हें मनाया। इस दौरान राय की राहुल गांधी से फोन पर बात हुई। इसके बाद वह धरने से उठकर चले गए। वहीं, ममता चौधरी ने कहा कि मैं वहां खड़ी थी। तभी अजय राय ने चिल्लाते हुए कहा, “औकात में रहो।” इस पर मैंने जवाब दिया कि एक दलित महिला को औकात बताने वाले आप कौन होते हैं? अजय राय और ममता चौधरी के बीच 3 साल से विवाद चल रहा है। राय ने ममता के पार्टी कार्यालय में आने पर रोक लगा दी थी। ममता को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा का करीबी माना जाता है। मारपीट पर यूपी भाजपा ने तंज कसा। X पर लिखा- “मोहब्बत की दुकान में जूतम-पैजार। कांग्रेस कार्यालय में नए प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष अजय राय का मान-मर्दन कर दिया।” हंगामे की 4 तस्वीरें देखिए- आगे बढ़ने से पहले दैनिक भास्कर पोल में हिस्सा लेकर राय दें- अजय राय की मांग- ममता को पार्टी से निकाला जाए सूत्रों के मुताबिक, अजय राय ने राहुल गांधी से ममता चौधरी को पार्टी से निकालने की मांग की। राहुल गांधी ने उनसे बैठकर बातचीत करने को कहा है। साथ ही इस मामले में कोई बयानबाजी नहीं करने को कहा। अजय राय प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए, इमरान मसूद ने किया बचाव पदभार ग्रहण के दौरान हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजय राय शामिल नहीं हुए। इस पर मीडिया कर्मियों ने इमरान मसूद से सवाल पूछा। उन्होंने अजय राय का बचाव करते हुए कहा- प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व अध्यक्ष के आने की परंपरा नहीं रही है। पार्टी कार्यालय में उनसे चार्ज ले लिया गया है। इमरान मसूद ने कहा- पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है। हमारा प्रयास है कि हम उस पर खरे उतरें। हम निश्चित रूप से यूपी में परिवर्तन लाएंगे और यूपी कांग्रेस को मजबूत करेंगे। इंडिया गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा। अजय ने कहा- कैसे-कैसे लोगों को बुला लिया हंगामे के दौरान अजय राय ने कहा- कैसे-कैसे लोगों को बुला लिया है। इस दौरान राय के एक समर्थक ने आराधना मिश्रा मोना से कहा- गाली नहीं देनी चाहिए। ऐसे नहीं होता है। क्यों बुलाएगी उसको? क्या बात बोल रही है, देखो। एक अन्य समर्थक ने कहा- बहुत गंदी बात है। पार्टी से निकाल दीजिए। बदतमीजी करती है। राय बोले- पार्टी विरोधी काम करने वालों पर कार्रवाई हो हंगामे के बाद पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से कहा- निश्चित तौर पर कुछ ऐसे लोग हैं, जो पार्टी विरोधी काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अपने कार्यकर्ताओं के मायूस होने के सवाल पर उन्होंने कहा- हमारे सभी कार्यकर्ता खुश हैं। कोई ऐसा नहीं है। यह तो समय है, जो परिवर्तनशील है। यह एक सतत प्रक्रिया है। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। ममता चौधरी बोलीं- अजय राय ने कहा, औकात में रहो ममता चौधरी ने आरोप लगाया कि अजय राय के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर उनके समर्थकों ने कहा, “अजय राय जी आए हैं, साइड दीजिए।” उस समय वहां महिलाएं खड़ी थीं और सभी पीछे होने लगीं। मैं भी महिलाओं को पीछे कर रही थी। तभी अजय राय अचानक पलटे और उन पर चिल्लाते हुए कहा, “औकात में रहो।” इस पर मैंने कहा, “सर, मैंने कुछ नहीं कहा है। आप मुझसे ऐसे कैसे बात कर सकते हैं? आप एक दलित महिला की औकात बताने वाले कौन होते हैं?” इसके बाद अजय राय के समर्थकों ने वहां मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट की और जूते-चप्पल चलाए। वहां 25-30 महिलाएं खड़ी थीं और पूरी घटना वीडियो में दिखाई दे रही है। ममता ने आरोप लगाया कि यह सब प्री-प्लान्ड था। जानबूझकर किया गया। ममता चौधरी लखनऊ से पार्षद हैं ममता चौधरी लखनऊ के मालवीय नगर की पार्षद हैं। बताया जाता है कि 2023 में किसी बात को लेकर उनकी अजय राय से कहासुनी हुई थी। इसके बाद राय ने ममता के पार्टी कार्यालय आने पर रोक लगा दी थी। आराधना मिश्रा के 2 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ममता फिर पार्टी कार्यालय आने लगी हैं। ……………………. ये खबर भी पढ़िए… झांसी का काली बाबा हिस्ट्रीशीटर निकला, गिरफ्तार:आर्मी जैसी ड्रेस पहनता, दिव्य दरबार लगाता था; विदेशों से आते थे भक्त झांसी में काली सरकार बाबा उर्फ प्रदीप शुक्ला हिस्ट्रीशीटर निकला है। रविवार दोपहर पुलिस ने छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। वह वेश बदलकर मंदिर में रह रहा था। वह आर्मी जैसी ड्रेस पहनता था और दिव्य दरबार लगाता था। हर बीमारी ठीक करने का दावा करता था। पूरी खबर पढ़िए…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗