28 अक्टूबर 2026, 9:46 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 74 परीक्षा केंद्र बनाए:हाथरस में 44,004 विद्यार्थी देंगे एग्जाम, 28 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

हाथरस में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। आज परीक्षा केंद्रों की लिस्ट भी जारी कर दी गई। जिले में बोर्ड एग्जाम के लिए कुल 74 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 22,665 और इंटरमीडिएट के 21,339 समेत कुल 44,004 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 74 परीक्षा केंद्र बनाए:हाथरस में 44,004 विद्यार्थी देंगे एग्जाम, 28 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
हाथरस में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। आज परीक्षा केंद्रों की लिस्ट भी जारी कर दी गई। जिले में बोर्ड एग्जाम के लिए कुल 74 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 22,665 और इंटरमीडिएट के 21,339 समेत कुल 44,004 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परिषद ने ऑनलाइन तरीके से इन केंद्रों को चुना है। परीक्षा केंद्रों की यह लिस्ट परिषद की वेबसाइट और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर देखी जा सकती है। सभी स्कूलों के प्रिंसिपल और मैनेजरों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर ऑनलाइन चुने गए केंद्रों को लेकर कोई आपत्ति है, तो उसे जरूरी सबूतों के साथ पेश करें। छात्र, अभिभावक, प्रिंसिपल या मैनेजर 28 अक्टूबर तक upmsp.edu.in पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद किसी आपत्ति पर विचार नहीं होगा। आपत्तियों पर समिति करेगी विचार मिली आपत्तियों पर जिला स्तरीय समिति विचार करेगी। इसके बाद नियमों के हिसाब से परीक्षा केंद्रों को तय करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗