यूपी में कांग्रेस ने 125 सीटें मांगी,सपा 26 पर तैयार:कहा- बाकी के लिए पहले उम्मीदवारों के नाम बताएं; आज लगातार दूसरे दिन दिल्ली में बैठक
यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग में पेंच फंसता नजर आ रहा है। अखिलेश कांग्रेस को यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 26 सीट देना चाहते हैं। जबकि, कांग्रेस 125 सीट पर अड़ी हुई है। दिल्ली में सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा- मैंने उनको कल 26 सीटें बता दी हैं, जहां से वो (कांग्रेस) अपने उम्मीदवार उतार सकते हैं। सपा सांसद

यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग में पेंच फंसता नजर आ रहा है। अखिलेश कांग्रेस को यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 26 सीट देना चाहते हैं। जबकि, कांग्रेस 125 सीट पर अड़ी हुई है। दिल्ली में सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा- मैंने उनको कल 26 सीटें बता दी हैं, जहां से वो (कांग्रेस) अपने उम्मीदवार उतार सकते हैं। सपा सांसद राजीव राय ने भी यही बात दोहराई। कहा- 26 सीटों पर हम चर्चा करेंगे। कांग्रेस को लिस्ट दे दी है। सपा के 26 सीटों के ऑफर पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे हैं। यह गठबंधन के लिहाज से ठीक नहीं है। कांग्रेस आज बहुत मजबूत है। 2022 वाली कांग्रेस नहीं रह गई है। फिलहाल, कांग्रेस-सपा के बीच सीट शेयरिंग को लेकर दूसरे दिन की मीटिंग सांसद प्रमोद तिवारी के घर पर हो रही है। सपा ने जिन 26 सीटों की लिस्ट कांग्रेस को सौंपी है, उसमें 2022 में सिर्फ 2 सीटों पर कांग्रेस जीत पाई थी। 4 सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी। इसके अलावा 16 सीटों पर जमानत जब्त हो गई थी।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
