9 नवंबर 2026, 3:38 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

युवक की गर्दन पर चाकू से हमला:रेलवे स्टेशन के पास विवाद के बाद वारदात, हालत गंभीर; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पीलीभीत के बीसलपुर में शनिवार शाम रेलवे स्टेशन के पास विवाद के दौरान एक युवक की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल सौरभ कुमार को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कहासुनी के बा

युवक की गर्दन पर चाकू से हमला:रेलवे स्टेशन के पास विवाद के बाद वारदात, हालत गंभीर; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
पीलीभीत के बीसलपुर में शनिवार शाम रेलवे स्टेशन के पास विवाद के दौरान एक युवक की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल सौरभ कुमार को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद मोहल्ला दुबे निवासी सौरभ कुमार शुक्रवार को ट्रेन से पीलीभीत जाने के लिए घर से निकला था। शनिवार शाम करीब 5 बजे वह बीसलपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर उसका एक साथी से विवाद हो गया। इसी दौरान मोहल्ले का एक अन्य युवक वहां पहुंचा और सौरभ को ललकारने लगा। इसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज और कहासुनी होने लगी। चाकू से गर्दन पर किया वार आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने चाकू निकालकर सौरभ की गर्दन पर वार कर दिया। हमले में वह सड़क पर गिर पड़ा। उसके साथ मौजूद सरवन उसे वाहन से सीएचसी ले गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। आरोपी की तलाश में दबिश कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि रास्ते में हुए विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमले की सूचना मिली है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗