राइस मिल में छापते थे नकली नोट, STF ने पकड़ा:श्रावस्ती में दिवाली पर खपाने थे 1.74 लाख के नोट, यू-ट्यूब से सीख तरीका
श्रावस्ती में नकली नोट छापने वाला गिरोह पकड़ा गया है। एसटीएफ ने तीन आरोपियों से 1 लाख 74 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। ये नोट दिवाली पर मार्केट में खपाने की तैयारी थी। आरोपियों ने यूट्यूब से नकली नोट बनाने का तरीका सीखा था। तीनों एक राइस मिल में नकली नोट छाप रहे थे। सूचना के बाद एसटीएफ ने गुरुवार को छापा मारा। रात 11 बजे तक

श्रावस्ती में नकली नोट छापने वाला गिरोह पकड़ा गया है। एसटीएफ ने तीन आरोपियों से 1 लाख 74 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। ये नोट दिवाली पर मार्केट में खपाने की तैयारी थी। आरोपियों ने यूट्यूब से नकली नोट बनाने का तरीका सीखा था। तीनों एक राइस मिल में नकली नोट छाप रहे थे। सूचना के बाद एसटीएफ ने गुरुवार को छापा मारा। रात 11 बजे तक छापेमारी होती रही। जिसके बाद शुक्रवार दोपहर एक बजे मामले का खुलासा किया गया। पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 42 किमी दूर मल्हीपुर रोड स्थित गिरिराज राइस मिल का है। दो विजुअल देखिए अब समझिए पूरा मामला श्रावस्ती के थाना इकौना के गांव भावनापुर बनकट का रहने वाला बृजेन्द्र गोस्वामी, पुत्र उदयराज गोस्वामी अपने दो दोस्तों गिरिराज शंकर जायसवाल, पुत्र छोटे लाल जायसवाल, निवासी शिवनगर और नरेन्द्र कुमार चौरसिया, पुत्र सुखराम चौरसिया, निवासी ग्राम लालबोझी, पोस्ट भटपुरवा मिलकर ये गैंग चला रहे थे। ज्वेलरी शॉप और जुएं में खपाने थे नोट पूछताछ में आरोपी बृजेंद्र ने बताया - दीपावली का त्योहार नजदीक होने के कारण बाजार में नकली नोट खपाने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए दुकानदारों से सामान और जेवरात खरीदने और जुआ खेलने के बहाने नोटाें को खपाना था। एसपी राहुल भाटी ने बताया- आरोपियों ने नकली नोट तैयार करने के लिए सामग्री जुटाई। कैनन कलर प्रिंटर, कागज के बंडल मिल में पहुंचाए गए। ताकि मिल के कारण किसी को शक न हो। एसटीएफ लखनऊ की टीम को सूचना मिली कि राइस मिल में नकली नोट बनाने का धंधा चल रहा है। एसटीएफ ने थाना सोनवा पुलिस को अलर्ट किया। थाने की पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा थाने के प्रभारी निरीक्षक विष्णुदेव पाण्डेय, एसटीएफ के SI विनोद कुमार सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, राजेश मौर्य, थाना सोनवा के चौकी प्रभारी चंद्रभान बुजुर्ग की टीम ने मिलकर गुरुवार की दोपहर एक बजे छापा मार दिया। सभी आरोपियो को नाेट छापते हुए पकड़ा गया। इसके बाद रात करीब 11 बजे तक छापेमारी चलती रही। उसके बाद रात को ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बृजेन्द्र गोस्वामी के खिलाफ पहले से थाना इकौना में 6 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। मामले की जांच दरोगा गौरव सिंह को सौंपी गई है। एसपी राहुल भाटी ने बताया- तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके नेटवर्क का पता कराया जा रहा है। तीनों ने एक लाख 74 हजार के नकली नोट बरामद किए गए हैं।
----- ये खबर भी पढ़ें यूपी की यूट्यूबर से भिड़कर अमेरिकी इन्फ्लुएंसर के फॉलोअर्स घटे:शिवानी बोलीं- मेरे पैसों से घूमा, मुझे ही बदनाम किया औरैया की इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी से पंगा लेने वाले अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन अची ने 1 लाख फॉलोअर्स गंवा दिए हैं। शिवानी ने बुंदेलखंड की पारंपरिक 'टेसू-झांझी' प्रथा के दौरान उनके चेहरे पर कालिख से मूंछ बनाई थी। पूरी खबर पढ़ें
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
