13 अक्टूबर 2026, 12:43 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

राजभर बोले- अखिलेश जी, भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं:ममता चौधरी और अजय राय में बहस का नया वीडियो सामने आया

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को अखिलेश यादव को भगोड़ा कह दिया। कहा- इतिहास गवाह है कि ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं। अयोध्या से चुनाव लड़ने से पीछे मत हटिए। दरअसल, सपा मुखिया ने योगी को चैलेंज किया था कि आप अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाइए। इस पर योगी ने पलटवार कर कहा था कि आइए हम दोनों लड़ लेते हैं। फिर अखिलेश ने यू

राजभर बोले- अखिलेश जी, भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं:ममता चौधरी और अजय राय में बहस का नया वीडियो सामने आया
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को अखिलेश यादव को भगोड़ा कह दिया। कहा- इतिहास गवाह है कि ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं। अयोध्या से चुनाव लड़ने से पीछे मत हटिए। दरअसल, सपा मुखिया ने योगी को चैलेंज किया था कि आप अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाइए। इस पर योगी ने पलटवार कर कहा था कि आइए हम दोनों लड़ लेते हैं। फिर अखिलेश ने यूटर्न लेते हुए कहा था कि इसके लिए उनका सिपाही की काफी है। वहीं, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने कहा कि अखिलेश अपने परिवार के अलावा किसी यादव की ओर ध्यान नहीं देते। वह बताएं कि सैफई यादव परिवार के अलावा किसी अन्य पिछड़े या यादव परिवार को आगे बढ़ने का मौका क्यों नहीं दिया? उन्होंने अखिलेश को 3 पेज का पत्र भेजकर जवाब मांगा है। इधर, लखनऊ में कांग्रेस की महिला नेता ममता चौधरी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष में बहस का नया वीडियो सामने आया है। इसमें ममता कहती हैं- इनकी शक्ल नहीं देखना चाहती। सुनकर अजय राय भड़क जाते हैं। कहते हैं- औकात में रहो। भक्क...।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗