16 अक्टूबर 2026, 5:41 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

राजभर बोले- पंचायत चुनाव कराने के लिए हम तैयार:बस ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का इंतजार; 1 महीने बाद सब हो जाएगा क्लियर

यूपी के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम पंचायत चुनाव कराने के लिए तैयार बैठे हैं, बस ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आ जाए। इसके तुरंत बाद सरकार चुनाव की तारीखों का ऐलान कर देगी। राजभर के मुताबिक, राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ओबीसी आयोग बनाया है। आयोग पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए काम कर रहा है, जो एक

राजभर बोले- पंचायत चुनाव कराने के लिए हम तैयार:बस ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का इंतजार; 1 महीने बाद सब हो जाएगा क्लियर
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
यूपी के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम पंचायत चुनाव कराने के लिए तैयार बैठे हैं, बस ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आ जाए। इसके तुरंत बाद सरकार चुनाव की तारीखों का ऐलान कर देगी। राजभर के मुताबिक, राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ओबीसी आयोग बनाया है। आयोग पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए काम कर रहा है, जो एक महीने में रिपोर्ट सौंपेगा। सुभासपा मुख्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान उन्होंने कहा- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार को 3 महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिया है। सरकार इस फैसले का स्वागत करती है। हम हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए तैयार हैं। आयोग की रिपोर्ट आते ही चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी जाएगी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिलों में मतपत्र पहुंच चुके हैं। हम चुनाव से पीछे हटने वाले नहीं हैं। ‘सपा में P का मतलब परिवारवाद, D का मतलब दौलतमंद’ राजभर ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के मामले में सपा के नेता ही हाईकोर्ट गए थे। अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में कुछ खास जातियों को ही आगे बढ़ाया। अगर उनकी नीयत साफ होती, तो नाई, राजभर और बंजारा समाज के युवाओं को भी सिपाही बनने का मौका मिलता। सपा के PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) नारे पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में इसकी सच्चाई सामने आ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा में ‘P’ का मतलब परिवारवाद है, इसलिए रामगोपाल यादव को राज्यसभा भेजा गया। वहीं, ‘D’ का मतलब दौलत है। उन्होंने परिमल नाथवानी को मौका दिए जाने पर सवाल उठाया। सपा ने दूसरी जातियों के नेताओं को मौका देने के बजाय धनवान लोगों को प्राथमिकता दी। सपा, लोजपा और विहिप के 76 नेता सुभासपा में शामिल सदस्यता ग्रहण समारोह में कई दलों के नेता और कार्यकर्ता सुभासपा में शामिल हुए। इन सभी ने ओमप्रकाश राजभर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ---------------- ये भी पढ़ें- भाजपा मुख्यालय में मेयर सुषमा खर्कवाल को पीछे बैठाया: राजनाथ की पीसी में दूसरी पंक्ति में दिखीं मेयर, पार्टी नेताओं से नाराजगी के संकेत शुक्रवार, 16 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल को पहली पंक्ति के बजाय दूसरी पंक्ति में सुरक्षाकर्मियों के साथ बैठाया गया। जबकि, मंच पर पहली लाइन में राजनाथ सिंह के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह और मीडिया संयोजक मनीष दीक्षित बैठे थे। पढ़िए पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗